Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

किशोर दा ने 52 वर्ष पहले गाया था यह सदाबहार गीत, पीढ़ी दर पीढ़ी परिवार के साथ बैठकर सुनते आ रहे हैं लोग

OLD SONG
OLD SONG

Old Evergreen Hindi Song: ‘आदमी जो कहता है' 52 वर्ष पहले बना यह सदाबहार गीत आज भी लोग परिवार के साथ बैठकर सुनते हैं। किशोर दा की आवाज और आनंद जी के बोल पिछले पांच दशकों से लोगों द्वारा खूब पसंद किए जा रहे हैं। कुछ एक ही ऐसे गाने होते हैं, जो लोग परिवार के साथ बैठकर सुनना पसंद करते हैं। इस लिस्ट में एक किशोर कुमार का सदाबहार गाना ‘आदमी जो कहता है' भी आता है। 51 वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी इस गाने की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और प्रवीण बॉबी पर फिल्माए गए इस सदाबहार हिंदी गाने को 1974 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘मजबूर' के लिए बनाया गया था।

पीढ़ी दर पीढ़ी दिल के करीब बना हुआ है किशोर दा का यह पारिवारिक गीत

70 के दशक में बना ‘आदमी जो कहता है' किशोर दा की आवाज में यह सदाबहार हिंदी गाना 52 वर्षों से हिंदी संगीत प्रेमियों की दिल में जगह बनाए हुए है। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी द्वारा दिए गए संगीत से सजे किशोर कुमार की आवाज में बने इस पारिवारिक गीत को लोग पीढ़ी दर पीढ़ी सुनते आ रहे हैं। आनंद बख़्शी जी द्वारा लिखे गए इस गाने के बोल इसलिए पवन वर्षों से लोगों को अच्छा जीवन जीने की सीख रहे हैं।

1974 में रिलीज हुई फिल्म “मजबूर" के इस सदाबहार गाने को 5 दशकों से लोगों का प्यार मिल रहा है। 70 के दशक में बनी “मजबूर" फिल्म में अमिताभ बच्चन, प्रवीण बॉबी, प्राण और फरीदा जलाल ने अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म के सदाबहार गाने ‘आदमी जो कहता है' की लोकप्रियता 1974 से लेकर 2026 तक ज्यों की त्यों बनी हुई है। यह गाना जितना पसंद 70 के दशक में किया जाता था, उतना ही पसंद 2026 में भी किया जा रहा है।