Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एसडीओ और एक्शन की गृह जिलों में नहीं होगी पोस्टिंग, हरियाणा बिजली विभाग ट्रांसफर पॉलिसी 2026 हुई लागू

नायब सरकार द्वारा पिछले आदेशों का हवाला देते हुए इस बार बिजली विभाग के एसडीओ और एक्शन की पोस्टिंग को लेकर बनाई गई नियमों का सख्ती से पालन करने की निर्देश जारी किए हैं। सरकार द्वारा लागू की गई नई ट्रांसफर पॉलिसी 2026 के नियम हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लागू होंगे।

New Transfer Policy Haryana
New Transfer Policy Haryana

New Transfer Policy Haryana: हरियाणा प्रदेश में आज नायाब सरकार ने बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी 2026 लागू कर दी है। प्रदेश सरकार द्वारा लागू की नई ट्रांसफर पॉलिसी के तहत अब हरियाणा बिजली विभाग के एसडीओ और एक्शन कि गृह जिले में पोस्टिंग नहीं होगी।

नायब सरकार द्वारा पिछले आदेशों का हवाला देते हुए इस बार बिजली विभाग के एसडीओ और एक्शन की पोस्टिंग को लेकर बनाई गई नियमों का सख्ती से पालन करने की निर्देश जारी किए हैं। सरकार द्वारा लागू की गई नई ट्रांसफर पॉलिसी 2026 के नियम हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लागू होंगे।

नई ट्रांसफर पॉलिसी के तहत कर्मचारियों के लिए रहेगी 120 अंकों की मेरिट

हरियाणा प्रदेश में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारी के लिए लागू की गई नई ट्रांसफर पॉलिसी 2026 के तहत कर्मचारियों के ट्रांसफर के लिए 120 अंकों की मेरिट प्रणाली को अपनाया जाएगा। हरियाणा सरकार द्वारा लागू की गई नई ट्रांसफर पॉलिसी के अनुसार प्रदेश में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 120 अंकों की मेरिट प्रणाली और कार्यकाल के नियमों के साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया तय की गई है।

कर्मचारियों की ट्रांसफर प्रक्रिया एचआरएमएस से जुड़े ऑनलाइन पोर्टल पर चरणों में पूरी की जाएगी। हरियाणा सरकार द्वारा लागू की गई नई ट्रांसफर पॉलिसी 2026 के तहत कर्मचारियों को ट्रांसफर के आर्डर निकलने के 10 दिन के अंदर उनका अमल करना होगा। आदेशों का पालन नहीं करने वाले कर्मचारी की सैलरी रोकने का प्रावधान भी रखा गया है।