Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

केशव प्रसाद मौर्य के अगले सीएम को लेकर दिए गए बयान के बाद यूपी में गरमाई सियासत

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए दिए गए बयान ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। जब उनसे पूछा गया की सन् 2027 में अगर बीजेपी को जीत मिलती है तो मुख्यमंत्री कौन होगा तो उन्होंने कहा कि कमल का फूल मुख्यमंत्री का चेहरा होगा। केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार हमलावर हो रही है।

Keshav Prasad Maurya
Keshav Prasad Maurya

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 चुनाव को लेकर अभी से सभी पार्टियों ने बयान-बाजी तेज कर दिया है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए दिए गए बयान ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। जब उनसे पूछा गया की सन् 2027 में अगर बीजेपी को जीत मिलती है तो मुख्यमंत्री कौन होगा तो उन्होंने कहा कि कमल का फूल मुख्यमंत्री का चेहरा होगा। केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार हमलावर हो रही है।

क्या कहा केशव प्रसाद मौर्य ने ?

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से सवाल किया गया कि साल 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? इसका जवाब देते हुए तुरंत उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा तो कमाल का फूल होगा और जब पूछा गया कि मुख्यमंत्री को लेकर आप क्या सोचते हैं? तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोई भी बन सकता है, हालांकि उन्होंने किसी संभावित नाम का चर्चा नहीं किया है।

केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी ने चर्चाएं शुरू कर दी है वहीं राजनीतिक गलियारों में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को भाजपा से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि केशव प्रसाद मौर्य ने अभी तक स्पष्ट रूप से यह नहीं कहा है कि योगी मुख्यमंत्री नहीं होंगे।

समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा कोई दल नहीं है बल्कि एक दलदल है। भाजपा के अंदर लठबंधन है बाबा की कुर्सी चीन के फिराक में सभी लोग बैठे हुए हैं।