Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

छुट्टियों के बाद सीधे 30 नवंबर को खुलेंगे बैंक, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। 27 नवंबर से लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने के बाद 30 नवंबर को फिर से खुलेंगे। यदि आपका बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो उसे कल ही निपटा लें। क्योंकि 26 नवंबर को खुलने के बाद बैंकों में 27 नवंबर से लगातार 3 दिन छुट्टी रहने वाली है।

Bank Holiday
Bank Holiday

Bank Holiday: बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। 27 नवंबर से लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने के बाद 30 नवंबर को फिर से खुलेंगे। यदि आपका बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो उसे कल ही निपटा लें। क्योंकि 26 नवंबर को खुलने के बाद बैंकों में 27 नवंबर से लगातार 3 दिन छुट्टी रहने वाली है। ऐसे में बैंक 27, 28 और 29 नवंबर को तीन बंद रहेंगे। इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जो हॉलिडे कैलेंडर जारी किया गया है, इसके तहत कर्नाटक राज्य बैंक लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगे।

कर्नाटक राज्य में 27 नवंबर की भी छुट्टी रहेगी। चौथे शनिवार रविवार की छुट्टी दरअसल नियम है कि बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके चलते 28 नवंबर, शनिवार की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 29 नवंबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। यह लगातार 2 दिन की छुट्टी हैं।

दिल्ली, हरियाणा व अन्य राज्यों की स्थिति

बेशक 28 व 29 नवंबर को देश भर में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन कर्नाटक को छोड़ कर दिल्ली, हरियाणा सहित देश के अन्य राज्यों में बैंकों का कामकाज 27 नवंबर को सामान्य रहेगा। बाकी राज्यों में शुक्रवार को बैंक खुले रहेंगे। वहीं कर्नाटक राज्य में शुक्रवार की छुट्टी होने के कारण लगातार तीन का अवकाश रहेगा।

इस राज्य में 27 नवंबर कोरहेगी बैंकों की छुट्टी

दरअसल शनिवार व रविवार की छुट्टी तो होगी ही। वहीं इससे पहले कर्नाटक राज्य में 27 नवंबर यानी शुक्रवार को भी बैंक कनकदास जयंती के अवसर बंद रहेंगे। यह छुट्टी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत है। हालांकि अन्य राज्योें में बैंकों का कामकाज सामान्य रहेगा।