Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, HTET फॉर्म जारी

हरियाणा में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, HTET फॉर्म जारी

HTET 2026 : हरियाणा में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एचटेट का शेड्यूल जारी हो गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की तरफ से एचटेट परीक्षा का आयोजन 26 व 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। इसमें हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2026 (एचटेट) लेवल-1, 2 व 3 की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

एचटेट की परीक्षा को लेकर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और परीक्षा के लिए आवेदन हरियाणा शिक्षा बोर्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in कर सकते है। यह आवेदन की प्रक्रिया 27 नवंबर, 2026 (रात्रि 23:59 बजे) तक ऑनलाइन हो सकेगी।

एक लेवल के लिए 1200 व तीनों लेवल के लिए 2600 फीस

पलवल डीसी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि एचटेट के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जहां पर अपनी योग्यता के आधार पर एचटेट के लिए आवेदन कर सकते है। हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा एचटेट के लिए अलग-अलग फीस निर्धारित की गई है। इसमें एक लेवल के लिए आवेदन करता है तो उसे 1200 रूपये, दो लेवलों के लिए 2000 रूपये तथा तीनों लेवलों के लिए 2600 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

जबकि हरियाणा के अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित तथा दिव्यांग अभ्यर्थी यदि एक लेवल के लिए आवेदन करता है तो उसे 700 रूपये, दो लेवलों के लिए 1100 रूपये तथा तीनों लेवलों के लिए 1400 रूपये शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा।