Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के रेहड़ी-पटरी संचालकों के लिए सरकार खोला खजाना, 15 हजार तक मिलेगा ऋण

हरियाणा के रेहड़ी-पटरी संचालकों के लिए सरकार खोला खजाना,  15 हजार तक मिलेगा ऋण

PM SVANidhi Yojana : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के रेहड़ी पटरी संचालकों के लिए खजाना का मुंह खोला है। जहां पर रेहड़ी लगाकर आजीवका कमाने वाले लोगों को लोन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह लोन प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत उपलब्ध करवाए जाएंगे।

इसके लिए प्रदेश सरकार ने सभी बैंकों को लोन उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी कर दिए है और कहा कि बैंक स्तर पर लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाए। जरूरतमंद रेहड़ी-पटरी संचालकों योजना का लाभ लेने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभाग और बैंक आपसी तालमेल के साथ कार्य करें।

कैथल की डीसी अपराजिता बुधवार को पीएम स्वनिधि योजना को लेकर जिला स्तरीय निगरानी समिति (डीएलएमसी) की बैठक ली और इसमें मौजूद बैंक अधिकारियों से लोन से संबंधित रिपोर्ट की समीक्षा की गई। योजना की प्रगति, ऋण वितरण की स्थिति और विभिन्न चरणों के तहत लाभान्वित हुए लाभार्थियों की समीक्षा की गई।

कैथल जिले में 13 हजार 547 आवेदन हुए प्राप्त

डीसी की समीक्षा के सामने आया कि कैथल जिले में योजना का लाभ लेने के लिए 13 हजार 547 आवेदन आए है। इसमें से 7476 लोगों को लोन दिया जा चुका है। जबकि द्वितीय चरण में 2,263 लाभार्थियों तथा तृतीय चरण में 805 लाभार्थियों को ऋण का लाभ मिल चुका है। योजना के तहत लाभार्थियों को तीन चरणों में ऋण उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। पहले चरण का ऋण सफलतापूर्वक चुकाने के बाद लाभार्थी दूसरे चरण और दूसरे चरण का ऋण चुकाने के बाद तीसरे चरण के लिए पात्र होते हैं।

डीसी ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी संचालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें स्वरोजगार के लिए आसान ऋण सुविधा उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदनों की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न की जाए और पात्र आवेदकों को निर्धारित समय सीमा में ऋण उपलब्ध करवाया जाए।

उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 1 जून 2020 को की गई थी। छोटे कारोबारियों को अधिक सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से योजना की अवधि बढ़ाकर 31 मार्च 2030 तक कर दी गई है। इसके साथ ही योजना के तहत ऋण की पहली और दूसरी किस्त की सीमा में भी वृद्धि की गई है। अब पहली किस्त के तहत 10 हजार रुपये के स्थान पर 15 हजार रुपये तक और दूसरी किस्त के तहत 20 हजार रुपये के स्थान पर 25 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। वहीं, तीसरी किस्त के तहत 50 हजार रुपये तक का ऋण दिया जाता है।