Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के बुजुर्गों को बड़ी सौगात, 60 प्लस बुजुर्ग मुफ्त में करेंगे वाराणसी दर्शन

हरियाणा के बुजुर्गों को बड़ी सौगात, 60 प्लस बुजुर्ग मुफ्त में करेंगे वाराणसी दर्शन

Haryana Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana : हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के 60 प्लस बुजुर्गों के लिए प्रदेश सरकार ने निशुल्क तीर्थ यात्रा की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्गों की पूरी तरह से फ्री यात्रा करवाई जाएगी। इस यात्रा की शुरुआत 15 दिसंबर को 4 दिवसीय निःशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा करवाएगी।

इस यात्रा के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी विशेष ट्रैन को हरीझंडी दिखाकर रवाना करेंगें। यात्रा के लिए पात्र श्रद्धालुओं से आवेदन आमंत्रित करने हेतु पोर्टल खोल दिया गया है । सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ आदित्य दहिया ने पात्र बुजुर्ग यात्रा के लिए यथाशीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। रजिस्ट्रेशन सरल पोर्टल पर https://saralharyana.gov.in पर किया जा रहा है।

डॉ आदित्य दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा आगामी दिनों में विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि रेल यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को पर्यटक किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना का लाभ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालु उठा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत इससे पहले प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या तथा महाराष्ट्र स्थित श्री हजूर साहिब, नांदेड़ की निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जा चुकी है। योजना के तहत पात्रता के लिए श्रद्धालु के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक पात्र श्रद्धालु पोर्टल खुलने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।