Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 18 PPS अफसरो का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेर बदल देखने को मिल रहा है। 18 प्रांतीय पुलिस सेवा के अफसरो का तबादला कर दिया गया है। सामने आई लिस्ट के अनुसार कई जिलों में अपर पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस उपायुक्त और पीएस वाहिनीयों में तैनात अधिकारियों का तबादला हुआ है।

Transfer list UP
Transfer list UP

Transfer list UP: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेर बदल देखने को मिल रहा है। 18 प्रांतीय पुलिस सेवा के अफसरो का तबादला कर दिया गया है। सामने आई लिस्ट के अनुसार कई जिलों में अपर पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस उपायुक्त और पीएस वाहिनीयों में तैनात अधिकारियों का तबादला हुआ है। इस ट्रांसफर से मुरादाबाद, मऊ, सोनभद्र शाहजहांपुर लखनऊ मथुरा मुजफ्फरनगर अलीगढ़ और आजमगढ़ समेत कई जिलों के अधिकारी प्रभावित हुए हैं।

इन जिलों के अधिकारियों का हुआ तबादला

सामने जानकारी के अनुसार कुमार रणविजय सिंह को मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक से आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनाया गया है। अनूप कुमार को मऊ से सोनभद्र भेज दिया गया है। देवेंद्र सिंह को 39 वी वाहिनी पीएस मिर्जापुर से उपसेना नायक पद से शाहजहांपुर में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। इंद्रप्रभा सिंह को कानपुर नगर कमिश्नरेट से लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

अतुल कुमार चौबे को मुजफ्फरनगर मे अपर पुलिस अधीक्षक से मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। ममता कुशल को अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक से मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। गिरीश कुमार सिंह को फतेहगढ़ से अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पीयूष कुमार सिंह को गाजियाबाद कमिश्नरेट मे पर पुलिस आयुक्त से मैनपुरी में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर तैनात किया गया है। अभिषेक तिवारी को मैनपुरी से मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

राघवेंद्र कुमार मिश्रा को छठी वाहिनी पीएस मेरठ से पांचवी वाहिनी RAF सहारनपुर में उपसेना नायक बनाया गया है। अरुण कुमार सिंह को लखनऊ यातायात निदेशालय से आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। डॉ हिरदेश कठेरिया को बदायूं में अपर पुलिस अधीक्षक से लखनऊ यातायात निदेशालय में आप पर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पंकज कुमार श्रीवास्तव को आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक से मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।