Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बिहार में रेलवे कनेक्टिविटी होगी मजबूत; 2 जिलों के बिच बिछेगी नई रेल लाइन, 2030 तक पूरा होगा काम

बिहार में आने वाले दिनों में रेलवे कनेक्टिविटी और मजबूत होने जा रही है। रेलवे द्वारा बिहार में औरंगाबाद बिहटा रेल लाइन को साल 2030 तक बना कर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य सचिव के अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई।

New Railway Track Bihar
New Railway Track Bihar

New Railway Track Bihar: बिहार में आने वाले दिनों में रेलवे कनेक्टिविटी और मजबूत होने जा रही है। रेलवे द्वारा बिहार में औरंगाबाद बिहटा रेल लाइन को साल 2030 तक बना कर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य सचिव के अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई। इस दौरान रेल कनेक्टिविटी जमीन अधिग्रहण, सिंचाई सुविधा से लेकर अन्य सुविधाओं पर भी चर्चा किया गया।

सामने जानकारी के अनुसार औरंगाबाद को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है और इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी अब जल्द शुरू होगी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 3606.42 करोड रुपए खर्च होंगे। औरंगाबाद की बात की जाए तो यहां पर 12.906 किलोमीटर लंबा ट्रैक बनाया जाएगा। अभी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया होगी इसके बाद ही काम शुरू होगा।

बिहार के चार जिलों को होगा फायदा

समय जानकारी के अनुसार इस रेल प्रोजेक्ट से चार जिलों को फायदा होने वाला है। बिहटा से अनुग्रह नारायण रोड तक रेल लाइन बनाई जाएगी जिसकी लंबाई 117.006 किलोमीटर तक होगी। इससे चार जिलों को काफी फायदा होगा जिसमें पटना अरवल जहानाबाद और औरंगाबाद शामिल है। लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा।

औरंगाबाद बिहटा रेल लाइन के बनने से लोगों को रेल कनेक्टिविटी बेहतर मिलेगी इसके साथ ही आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा इसके साथ ही साथ लोगों का सफर बेहद आसान हो जाएगा। 2030 तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।