Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लोकल से एक्सप्रेस बनी ट्रेन, किराया बढ़ा, लेकिन रफ्तार नहीं, यात्रियों में नाराजगी

लोकल से एक्सप्रेस बनी ट्रेन, किराया बढ़ा, लेकिन रफ्तार नहीं, यात्रियों में नाराजगी

Kota Ratlam Express : रेलवे ने ट्रेनों के नाम बदले, श्रेणी बदली और किराया भी बढ़ा दिया, लेकिन उनकी चाल बदलना भूल गया। लोकल ट्रेनें कागजों में एक्सप्रेस बन गई, मगर सफर आज भी लोकल जैसा ही है। हालात यह है कि कई बार लोकल ट्रेन ही एक्सप्रेस को पीछे छोड़ देती है।

ऐसे में यात्रियों का सवाल है कि जब रफ्तार और ठहराव में कोई फर्क नहीं आया, तो जेब पर एक्सप्रेस का ट्रेन (19820/19819) रतलाम-कोटा बोझ क्यों, दरअसल, कोटा-बड़ोदरा (19103/19104) पहले लोकल और ट्रेन श्रेणी में संचालित होती थी। बाद में इन्हें एक्सप्रेस का दर्जा दे दिया गया। इसके साथ किराया तो बढ़ गया, लेकिन न रफ्तार में सुधार हुआ और न ही ठहराव कम हुए।

कोटा से रामगंजमंडी की दूरी महज 72 किलोमीटर है। लोकल ट्रेन यह सफर करीब डेढ़ घंटे में पूरा कर लेती है, जबकि एक्सप्रेस कहलाने वाली ट्रेनें इससे भी ज्यादा समय ले रही हैं। कोटा-बड़ोदरा 19820 सुबह 10:15 बजे कोटा से रवाना होकर दोपहर 12:05 बजे रामगंजमंडी पहुंचती है।

यानी 72 किलोमीटर में 1 घंटा 50 मिनट। वहीं रतलाम-कोटा 19103 रामगंजमंडी से सुबह 10:53 बजे रवाना होकर दोपहर 1:25 बजे कोटा पहुंचती है। इसे 2 घंटे 32 मिनट लगते हैं। इसके उलट कोटा से रतलाम जाने वाली 19104 महज 1 घंटा 23 मिनट में रामगंजमंडी पहुंच जाती है। एक ही रूट पर अप-डाउन ट्रेनों के समय में इतना अंतर भी यात्रियों के लिए पहेली बना हुआ है।

लोकल ट्रेन आगे, एक्सप्रेस पीछे

बडोदरा से कोटा आने वाली 19819 की स्थिति और दिलचस्प है। यात्रियों के अनुसार, कई बार अकलेरा से कोटा जाने वाली लोकल ट्रेन इस एक्सप्रेस से पहले निकल जाती है। आगे चित्तौड़गढ़ और मंदसौर की ओर जाने के कारण इसके परिचालन पर दूसरी ट्रेनों का असर पड़ता है।

किराया का अंतर बढ़ा रहा परेशानी

किराया का अंतर यात्रियों की परेशानी और बढ़ा रहा है। कोटा से रामगंजमंडी तक लोकल ट्रेन का किराया करीब 20 रुपए हैं, जबकि एक्सप्रेस में इसी दूरी के लिए 45 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। यानी किराया दोगुने से भी ज्यादा, लेकिन सुविधा और ठहराव लगभग वही।