Chandigarh Police Digital Wireless System : पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ की पुलिस को स्मार्ट नेटवर्क मिलने वाला है। चंडीगढ़ पुलिस को वायरलेस नेटवर्क में पहली बार डिजिटल क्रांति होने जा रही है। दशकों पुराने एनालॉग वायरलेस सिस्टम की जगह अब डिजिटल मोबाइल रेडियो ट्रंकिंग कम्युनिकेशन सिस्टम (डीआरटीएस) लेगा।
करीब 21 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा यह प्रोजेक्ट जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा। यह देश के सबसे आधुनिक सिस्टम में से एक होगा। पूरे नेटवर्क की निगरानी पुलिस हेडक्वार्टर की 5वीं मंजिल पर बन रहे सेंट्रल सर्वर कंट्रोल रूम से होगी। चंडीगढ़ पुलिस को एमएचए के डिपार्टमेंट ऑफ टेली कम्युनिकेशन से इसके लिए फ्रीक्वेंसी लाइसेंस भी मिल चुका है। यानी अब वायरलेस सेट सिर्फ बातचीत का माध्यम नहीं, बल्कि कमांड, कंट्रोल, सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई का डिजिटल प्लेटफॉर्म बनेगा।
डिजिटल एन्क्रिप्शन
एनालॉग सिस्टम में तकनीकी उपकरणों के जरिए अपराधी पुलिस की बातचीत सुन सकते थे, जिससे छापेमारी की सूचना लीक होने का खतरा रहता था। नए सिस्टम में आवाज डिजिटली एन्क्रिप्टेड रहेगी, जिसे कोई बाहरी व्यक्ति डिकोड नहीं कर पाएगा।
बेसमेंट तक साफ सिग्नल
नया नेटवर्क 806 से 870 मेगाहर्ट्ज के यूएचएफ बैंड पर चलेगा। इससे ऊंची इमारतों, बंद परिसरों, भीड़ वाले इलाकों, बेसमेंट में सिग्नल नहीं टूटेगा।
एक बटन से अलर्ट
नाकाबंदी, गश्त या पीछा करने के दौरान किसी हमले या हादसे की स्थिति में बोलने की जरूरत नहीं। सेट पर लगा इमरजेंसी बटन दबाते ही कंट्रोल रूम और अफसरों तक अलर्ट पहुंचेगा। व्यक्तिगत ग्रुप कॉलिंग की सुविधा कंट्रोल रूम जरूरत के हिसाब से किसी एक जवान से अलग बात कर सकेगा या फिर किसी विशेष थाने, पीसीआर, ट्रैफिक पुलिस या ऑपरेशन टीम को एक साथ ग्रुप कॉल पर निर्देश दे सकेगा।
आवाज के साथ टेक्स्ट मैसेज भी
पुलिसकर्मी वायरलेस पर संदिग्धों, वाहनों और अन्य जरूरी सूचनाओं का आदान-प्रदान टेक्स्ट मैसेज में भी कर सकेंगे।
खराबी का तुरंत पता
सिस्टम में नेटवर्क मैनेजमेंट सिस्टम की अहम भूमिका होगी। किसी टावर या उपकरण में खराबी आते ही सिस्टम खुद संबंधित इंजीनियरों
हर बातचीत की रिकॉर्डिंग
जांच नेटवर्क पर होने वाली हर बातचीत रिकॉर्ड होकर सुरक्षित रहेगी। किसी भी घटना या अपराध के बाद यह जांचना आसान होगा कि सूचना कब मिली, किस अफसर ने क्या निर्देश दिया और टीम ने कितनी तेजी से रिस्पॉन्ड किया।
अफसरों की कॉल को प्रायोरिटी
बड़े धरने, रैली या वीआईपी मूवमेंट के दौरान नेटवर्क व्यस्त रहने पर भी 'प्रायोरिटी कॉलिंग' फीचर के जरिए सीनियर अफसरों के संदेश बिना रुकावट तुरंत टीम तक पहुंचेंगे।