Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

वैभव ने दोहा में दिखाया ‘एक बिहारी सब पर भारी' वाला अंदाज, कल सेमीफाइनल में फिर दिखेगा विस्फोटक अंदाज, देखिए शेड्यूल

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में कल 26 नवंबर, गुरुवार को एक बार फिर वैभव का विस्फोटक अंदाज देखने को मिलेगा। वैभव सूर्यवंशी कल के मैच में भी अपनी पुरानी रणनीति के तहत तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। श्रीलंका ए टीम भी वैभव सूर्यवंशी की कल के मैच में यूएई के खिलाफ तूफानी पारी देखकर नई रणनीति बनाने में जुट गई है।

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

Asia Cup Rising Stars 2026 Semi Final: भारतीय ए टीम के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कल यूएई के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेलते हुए रिकॉर्ड्स की बौछार कर दी थी। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में वैभव सूर्यवंशी का यूएई के खिलाफ कल हुए मैच में ‘एक बिहारी सब पर भारी' वाला अंदाज देखने को मिला। मात्र 52 गेंदों में 200 रन पूरे कर वैभव ने यह साबित कर दिया कि इस दौर में बल्लेबाजी के मामले में उनसे तेज कोई नहीं है। यूएई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी देखने के बाद अब सबकी निगाहें 26 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल पर टिक गई है।

कल फिर देखने को मिलेगा वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अंदाज

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में कल 26 नवंबर, गुरुवार को एक बार फिर वैभव का विस्फोटक अंदाज देखने को मिलेगा। वैभव सूर्यवंशी कल के मैच में भी अपनी पुरानी रणनीति के तहत तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। श्रीलंका ए टीम भी वैभव सूर्यवंशी की कल के मैच में यूएई के खिलाफ तूफानी पारी देखकर नई रणनीति बनाने में जुट गई है। बता दें कि वैभव ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में कल के मैच में सबसे अधिक छक्के जड़े थे।

इस प्रकार रहेगा सेमीफाइनल का शेड्यूल

भारत और श्रीलंका के बीच कल 26 नवंबर, गुरुवार को एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा में खेला जाएगा। सेमीफाइनल मैच का भारत और श्रीलंका के बीच टॉस भारतीय समय अनुसार कल दोपहर 3:00 बजे होगा। वहीं दोनों टीमों के बीच मैच शुरू होने का समय भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे रहेगा। दूसरा सेमीफाइनल 27 नवंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल मुकाबला 29 नवंबर को खेला जाएगा।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल मुकाबले में भारत-पाकिस्तान फिर हो सकते हैं आमने-सामने

भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों को फाइनल मुकाबला देखने को मिल सकता है। बता दें कि एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका व पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। ऐसे में अगर सेमीफाइनल मुकाबले में भारत श्रीलंका को हरा देता है और पाकिस्तान बांग्लादेश को हरा देता है तो एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों को एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के प्लेयर्स की गेंद और बल्ले के बीच मैदान-ए-जंग देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मुकाबले में भारत को 48 रनों की करारी हार मिली थी।