आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली है। लंबे समय से परियोजनाओं के तहत काम करने वाली आशा कार्यकर्ता, स्कूलों में दोपहर का भोजन बनाने वाली महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार ने खास लाभ देने की घोषणा की है। इसे तहत जहां इन महिलाओं का मानदेय बढ़ाया जाएगा, वहीं अन्य लाभ दिए जाएंगे।
इसको लेकर उत्तराखंड की राज्य सरकार ने सोमवार को हुई बातचीत के दौरान बड़ी राहत दी है। इस दौरान सहमति बनी कि इन तीनों वर्गों की महिलाओं का मानदेय बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा छंटनी पर रोक लगेगी और सेवानिवृत्ति पर भी लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि इन मुद्दों को लेकर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ भोजनमाताएं भी आंदोलन रही थी।
यह मिलेगा यह लाभ
सरकार के साथ हुई वार्ता के दौरान तय हुआ कि आशा कार्यकर्ताओं को सरकार सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त राशि देगी। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कल्याण कोष में भी अंशदान डाला जाएगा। इसके अलाव फैसला हुआ है कि स्कूलों में दोपहर का खाना बनाने वाली भोजनमाताओं की छंटनी को रोक दिया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार मिलेगा लाभ
आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता और भोजनमाताओं के आंदोलन के दौरान सरकार के साथ हुई बातचीत में सहमति बनी कि इनको सेवानिवृत्ति के बाद कल्याण कोष में जमा होने वाली धनराशि में सरकार की ओर से भी अंशदान दिया जाएगा। वहीं ग्रेच्युटी के भुगतान को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो आदेश दिए गए हैं, उनको लागू किया जाएगा। वहीं अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपये करने की मांग पर श्रम विभाग को निर्देश दिए गए हैं।


