Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अपने ट्रैफिक जाम के लिए भी जानी जाती है। इस शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव इस कद्र रहता है कि अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे निपटने के लिए अब सरकार ने खास खास योजना तैयार की है। इसे तहत जहां सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनेगा, वहीं निर्बाध वाहन संचालन के लिए 4 किलोमीटर लंबी सुरंगा निर्माण भी किया जाएगा।
सिग्नल फ्री कॉरिडोर के लिए दिल्ली सरकार ने सबसे व्यस्त मार्गों का चयन किया है। यहां पर ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि वाहनों को रूकना ही नहीं पड़े। साथ ही वाहनों के दबाव को संतुलित भी किया जाएगा। ताकि एक ही रास्ते पर अधिक वाहन नहीं फंसे। इसके लिए खास योजना तैयार कर ली गई है।
यहां बनेगी चार किलोमीटर लंबी सुरंग
दिल्ली शहर के ट्रैफिक के लिए सरकार की यह योजना बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। क्योंकि इसके तहत उत्तर दिल्ली में मुनक नहर एलिवेटेड रोड को कश्मीरी गेट तक बढ़ाया जाएगा। ऐसे में इंद्रलोक से कश्मीरी गेट स्थित आईएसबीटी तक करीब चार किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई जाएगी। ऐसे में हरियाणा सीमा से मध्य दिल्ली वाहनों को बेहतर और सुगम रास्ता मिलेगा।
वहीं इसके लिए दिल्ली पुलिस की भी मदद ली जा रही है। इससे सरकार यातायात पुलिस ने उन स्थानों के बारे में जानकारी ले रही है, जहां जाम अधिक रहता है। दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा ऐसे 538 स्थानों की सूची सौंपी गई है। यह सूची लोक निर्माण विभाग को दी गई है। ऐसे में इसके अनुसार अब इन स्थानों पर भी जाम से राहत के लिए योजना तैयार की जाएगी।


