Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा-पंजाब रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें जनवरी 2027 तक रहेंगी रद्द

हरियाणा-पंजाब रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें जनवरी 2027 तक रहेंगी रद्द

Haryana Punjab Train : हरियाणा से पंजाब जाने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। रेलवे विभाग द्वारा लुधियाना से फिरोजपुर कैंट और लुधियाना से धुरी रेल लाइन का दोहरीकरण का काम किया जाना है। इसके चलते इस रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहने वाला है।

उत्तर रेलवे के लुधियाना-फिरोजपुर कैंट और लुधियाना-धुरी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते हिसार से चलने वाली कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण हिसार-लुधियाना, लुधियाना-हिसार और लुधियाना चूरू रेलसेवाओं के फेरे अलग अलग तारीखों में रद किए गए हैं।

कुछ रेलसेवाएं जनवरी 2027 तक रद रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 54603 हिसार-लुधियाना रेलसेवा 21 से 24 नवंबर, 14 व 15 दिसंबर तथा 28 दिसंबर से 8 जनवरी तक रद रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 54606 लुधियाना-हिसार रेलसेवा 22 से 25 नवंबर, 15 व 16 दिसंबर तथा 29 दिसंबर से 9 जनवरी तक संचालित नहीं होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 54635 हिसार लुधियाना और 54636 लुधियाना-हिसार रेलसेवा 22 से 24 नवंबर, 15 दिसंबर तथा 29 दिसंबर से 8 जनवरी तक रद रहेगी।