Student Transport Allowance: उत्तर प्रदेश से बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य के पीएम श्री राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब 5 किलोमीटर से अधिक दूरी पर रहने पर 6000 रुपए दिए जाएंगे। यह राशि परिवहन भत्ते के रूप में दी जाएगी, ताकि रोजाना लंबी दूरी तय करके स्कूल आने जाने वाले बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। इससे उन बच्चों को ज्यादा राहत मिलेगी जो गरीब परिवार के हैं और रोजाना परिवहन पर अधिक पैसे खर्च करते हैं।
फिलहाल देवरिया जिले के दो विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
फिलहाल देवरिया जिले के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज और पीएम श्री कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इन दोनों स्कूलों में 728 स्टूडेंट पढ़ते हैं, जिन पर 43.68 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत बच्चों को सहायता राशि दी जाएगी ताकि वह आराम से स्कूल आ सके।
बारिश और ठंड में भी नहीं छूटेगा पढ़ाई
कई विद्यार्थी 12 से 15 किलोमीटर या उससे भी दूरी ज्यादा तय करके स्कूल आते हैं और ज्यादातर इसमें छात्र है शामिल है। कई छात्र-छात्राएं साइकिल से स्कूल आते हैं और बारिश ठंड के वजह से लंबी दूरी तय करना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार खराब मौसम की वजह से वह स्कूल भी नहीं आ पाते हैं ऐसे में परिवहन भत्ता मिलने से वह आराम से गाड़ी से स्कूल आ पाएंगे।
हर महीने का 1500 से 18 सो रुपए परिवहन भत्ते पर सरकार खर्च करेगी। सरकार का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों का बोझ कम करना साथ ही साथ बच्चों के पढ़ाई को आसान बनाना है। सरकार के इस कदम को स्कूल के प्रिंसिपल्स ने एक उपयोगी कदम बताया है। सभी जिले के अफसर को इसका सूचना दे दिया गया है।


