Mandi Bhav Today : आपूर्ति एवं उपलब्धता की स्थिति जटिल होने तथा मांग मजबूत रहने से प्रमुख दलहनों का थोक मंडी भाव इंदौर मंडी में पिछले कुछ महीनों से सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से ऊंचा चल रहा है। दलहनों के संवर्ग में चना का एमएसपी 5958 रुपए प्रति क्विंटल, उड़द का 8200 रुपए, तुवर का 8450 रुपए, मूंग का 8780 रुपए तथा मसूर का एमएसपी 7390 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित हुआ है।
इसके सापेक्ष चना का दाम मंडी में 7800 रुपए प्रति क्विंटल, उड़द का दाम 9200 रुपए प्रति क्विंटल तथा तुवर का मूल्य 10,000 रुपए प्रति क्विटल दर्ज किया गया। मसूर की कीमत 6000 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर है। मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 7425, ऑस्ट्रेलिया 7700, तुवर लेमन 9700 व उड़द एफएक्यू 9300 रुपए।
गेहूं का भाव मजबूतः गेहूं के भाव में मजबूती बनी रही। सरकारी गेहूं की बिक्री ऑफर का असर कीमतों पर नहीं पड़ा है। इंदौर छावनी अनाज मंडी में मिल क्वालिटी गेहूं 3000 से 3050, लोकवन गेहूं 3100 से 3600, मालवराज 3150 से 3175, पूर्णा 3100 से 3600, मक्का 2900 से 2950 रुपार क्विंटल बिकी।
दाल-दलहनों की थोक कीमतें
दलहनः चना कांटा 7750 से 7800, विशाल 7650 से 7700, डंकी चना 6700 से 7200, काबुली डॉलर 9500 से 10500, रशियन 7500 से 7800, बिटकी 7200 से 7400, मसूर 5850 से 6000, तुवर महाराष्ट्र सफेद 9500 से 9700, महाराष्ट्र लाल 9900 से 10000, कर्नाटक 10100 से 10200, निमाडी 7700 से 8800, मूंग बेस्ट गर्मी का 8200 से 8400, बोल्ड 8300 से 8500. मोगर 5500 से 7300, उड़द बोल्ड 9200 से 9500, उड़द गर्मी का 8500 से 9200, ग्रेविटी क्लीन 9500 से 10000, हल्का 4000 से 6000 रुपए क्विंटल।
वालेंः चना दाल 9000 से 9100, मीडियम 9300 से 9500, बोल्ड 9900 से 10100, मसूर दाल मीडियम 7750 से 7850, बोल्ड 7950 से 8050, तुवर दाल सवा नंबर 9500 से 9600, फूल 10400 से 10500, बेस्ट तुवर दाल 12500 से 13700, ब्रांडेड तुवर दाल 15300, मूंग दाल मीडियन 9800 से 9900, बोल्ड 10000 से 10100, मूंग मोगर 11800 से 11900, बोल्ड 12000 से 12100, उड़द दाल मीडियम 11000 से 11100, बोल्ड 11200 से 11300, उड़द मोगर 11800 से 12000, बोल्ड 12100 से 12200 रुपए।


