Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

उज्जैन सिंहस्थ 2028 के लिए सरकार ने खोला खजाना, सरकार ने 2801 करोड़ के 33 प्रोजेक्ट मंजूर

उज्जैन सिंहस्थ 2028 के लिए सरकार ने खोला खजाना, सरकार ने  2801 करोड़ के 33 प्रोजेक्ट मंजूर

Simhastha 2028 : सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में सरकार ने अब बिजली, सफाई, सुरक्षा, परिवहन और स्वास्थ्य सुविधाओं का खाका तैयार किया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडलीय समिति की सातवी बैठक बुलाई गई। जिसमें 2801.75 करोड़ लागत के 33 कार्यों के प्रस्ताव मंजूर किए गए।

इनमें सबसे बड़ा फोकस सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने, मेला क्षेत्र में स्वच्छता और श्रद्धालुओं की मूवमेंट आसान करने पर है। पुलिस के उपकरण और वाहन खरीदी के लिए 862.67 करोड़ रुपए, स्वच्छता व्यवस्था के लिए 393.53 करोड़ और बिजली व्यवस्था के लिए 387.99 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं। सिंहस्थ के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए 100 बम निरोधक दस्तों (बीडीडीएस) की जरूरत बताई गई है।

ड्रोन निगरानी और एंटी-ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल उज्जैन के अलावा ओंकारेश्वर, महेश्वर, प्रमुख धार्मिक स्थलों और अंतरराज्यीय सीमाओं पर भी किया जाएगा। पुलिस के लिए बम निरोधक उपकरण, सुरक्षा उपकरण, एटीएस, साइबर, यातायात भीड़ प्रबंधन उपकरण और वाहन खरीदी की योजना बनाई गई है।

सुरक्षा पर 862 करोड़ खर्च की तैयारी

2584 हेक्टेयर में 1.74 लाख शौचालय-स्नानघर बनेगा।

मेला क्षेत्र में करीब 2584 हेक्टेयर में 8169 स्वच्छता सेट बनाए जाएंगे।

13 हजार सफाई कर्मियों की तैनाती, जीपीएस निगरानी और कमांड सेंटर।

क्षिग की जल गुणवत्ता सुधारने और निगरानी पर 1233 करोड़ का प्रस्ताव।

बिजली के लिए 1000 ट्रांसफॉर्मर, 250 जनरेटर लगेंगे।

साधु-संतों के शिविरों को करीब 4500 बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे।

2000 बसें चलेंगी, पार्किंग पर 112 करोड़ खर्च का प्रस्ताव।

मेला क्षेत्र में 122 किमी अस्थायी सड़कें व घाटों तक पाथ-वे।

सिंहस्थ में होमगार्ड की संख्या बढ़ाकर 11,500 करने का प्रस्ताव है।

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 27.78 करोड़, अग्निशमन के लिए 18.23 करोड़ और आपदा प्रबंधन के लिए 155.08 करोड़ प्रस्तावित हैं।

90 करोड़ का सिंहस्थ अनुभव केंद्र भी बनेगा