Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

2028 तक बनकर तैयार नवाबों के शहर में यह फ्लाईओवर, मात्र 15 मिनट में तय होगी 11km की दूरी

लोक निर्माण विभाग ने जानकारी दी है कि 2028 तक इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में लखनऊ पहला ऐसा जिला होगा जहां सफर के दौरान लोगों को साथ फ्लाई ओवर पर सफर करना होगा और पलक झपकते ही लंबी दूरी तय हो जाएगी।

Lucknow new flyover
Lucknow new flyover

New Flyover: नवाबों के शहर लखनऊ के पॉलीटेक्निक चौराहे से IIM फ्लाईओवर तक पहुंचने में अब 15 मिनट से कम का समय लगेगा। 11 किलोमीटर के बीच 6 फ्लाईओवर बनाकर तैयार हो गया है और सातवें फ्लाईओवर का काम इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर किया जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग के द्वारा इसका निर्माण तेजी से किया जा रहा है और लोक निर्माण विभाग ने जानकारी दी है कि 2028 तक इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में लखनऊ पहला ऐसा जिला होगा जहां सफर के दौरान लोगों को साथ फ्लाई ओवर पर सफर करना होगा और पलक झपकते ही लंबी दूरी तय हो जाएगी।

पहले इस 11 किलोमीटर की दूरी तय करने में देर से 2 घंटे का समय लगता था और भारी वाहनों की वजह से रात में ट्रैकों का लंबा जाम लग जाता था लेकिन आउटर रिंग रोड बन जाने से यह समस्या भी अब खत्म हो चुकी है। अब गाड़ियां शहर के बाहर से आसानी से निकल जाती है।

लोक निर्माण विभाग के NH द्वारा सर्विस रोड बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है इसके साथ ही साथ पीलिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है। काम की गति को भी तेज कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने दावा किया है कि 2028 तक हर हाल में इसे बनकर तैयार कर लिया जाएगा।

फ्लाई ओवर 960 किलोमीटर लंबा होगा। इसके निर्माण कार्य में 108 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। लंबे समय से इस फ्लाई ओवर का निर्माण नहीं होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब सारी समस्याएं खत्म होने वाली है।

क्षेत्रीय विधायक डॉ नीरज बोरा के अनुसार दिसंबर 2027 तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बनने के बाद आवा गमन काफी आसान हो जाएगा। दो बोरा ने बताया कि फ्लाईओवर बनने से अयोध्या रोड से सीतापुर रोड के बीच गाड़ियों की रफ्तार तेज हो जाएगी।

आपको बता दे की 11 किलोमीटर के दायरे में 6 फ्लाईओवर बनाया गया है, जिसमें पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर, मुंशी पुलिया फ्लाई ओवर, खुर्रम नगर फ्लाईओवर, टेढ़ी फ्लाईओवर, मरियाहू फ्लाईओवर, IIM FLYOVER, और निर्माण अधीन इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाई ओवर शामिल है। क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि इसके बनने से काफी फायदा होगा।