Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत, 50 करोड़ की लागत से डेढ़ साल में तैयार होगा नया नेशनल हाईवे

हरियाणा में सड़क कनेक्टविटी को मजबूत करते हुए सरकार ने एक और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करवा दी है। यह नेशनल हाईवे 50 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा और अगले डेढ साल में इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके निर्माण से मध्य हरियाणा के बड़े हिस्से को बेहतर सड़क नेक्टविटी मिलेगी।

New National Highway Haryana
New National Highway Haryana

New National Highway Haryana: हरियाणा में सड़क कनेक्टविटी को मजबूत करते हुए सरकार ने एक और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करवा दी है। यह नेशनल हाईवे 50 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा और अगले डेढ साल में इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके निर्माण से मध्य हरियाणा के बड़े हिस्से को बेहतर सड़क नेक्टविटी मिलेगी।

इस योजना के तहत हांसी-बरवाला रोड का पुर्ननिर्माण करवाया जा रहा है। फिलहाल इस सड़क की बात करें तो यहां गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में सरकार की ओर से हांसी-बरवाला रोड के यात्रियों के लिए राहत भरा फैसला लिया गया है। क्योंकि अब नेशनल हाईवे-148बी का पुर्ननिर्माण कार्य को शुरू किया जा रहा है।

फिलहाल इस कार्य के लिए निशानदेही की जा रही है। क्योंकि इस मार्ग पर जो भी गांव आते हैं, वहां पर इसको 4 लेन का बनाया जाना है। साथ ही सड़क की मजबूती के लिए पानी की निकासी सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए नाले भी बनाए जाने हैं।

गागंव से बाहर होगी 10 मीटर चौड़ी सड़क

इस परियोजना के तहत मार्ग में पड़ने वालों के बाहर 10 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। हालांकि लोक निर्माण विभाग द्वारा इसके लिए 96 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया था, लेकिन काम लेने वाली एजेंसी को 50 करोड़ रुपये में कार्य दिया गया है। यह परियोजना इस मार्ग पर पड़ने वाले गांवों को इससे खास लाभ मिलेगा।

पंजाब और राजस्थान को जोड़ने वाला कॉरिडोर

दरअसल यह मार्ग हरियाणा के रास्ते पंजाब और राजस्थान को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कॉरिडोर है। वहीं पिछले कई सालों से इस सड़क की हालत काफी दयनीय थी। क्षेत्र का मुख्य मार्ग होने के कारण यहां से प्रतिदिन हजारों वाहन निकलते थे, जिससे अक्सर दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। विशेषकर बारिश के दौरान यहां गहरे गड्ढों में जलभराव के कारण परेशानी होती थी।