Holiday Update MP: कामकाजी लोगों के जीवन में छुट्टियों का खास महत्व होता है। बीच-बीच मेें काम के बीच कुछ समय मौज-मस्ती के लिए भी मिल जाता है। ऐसे में आने वाला नया साल यानी 2027 मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के बहुत ही खास रहने वाला है। क्योंकि मध्य प्रदेश में साल के 365 में से 121 दिन सरकारी छुट्टियां होंगी।
MP सरकार द्वारा नए साल के लिए तैयार किए गए कैलेंडर के हिसाब से साल 2027 में कुल 121 दिन छुट्टियां होंगी। यानी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों को महज 244 दिन ही काम करना होगा। इन छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश और सरकार द्वारा विभिन्न अवसरों पर की जाने वाले अवकाश भी शामिल हैं।
मार्च महीने में लगातार 9 दिन की छुट्टियां
इस लिहाज से साल 2027 का मार्च महीना काफी अहम होने वाला है। क्योंकि इस महीने में कर्मचारियों को लगातार 9 दिन की छुट्टियां मिलेंगी। यह छुट्टियां 20 से 28 तारीख मार्च तक होंगी। क्योंकि 20 मार्च को शनिवार व 21 को रविवार है। इसके अलावा 22 मार्च को होली और 26 मार्च को गुड फ्राइडे है। वहीं 27 और 28 मार्च को फिर साप्ताहिक अवकाश रहेगा। यदि कर्मचारी 23 और 25 मार्च की छुट्टी लेता है तो उसको लगातार 9 दिन का ब्रेक मिल सकता है।
अप्रैल में भी छुट्टियों की बहार
मार्च की तरह ही अप्रैल महीने में भी भर-भर कर छुट्टियां आने वाली हैं। क्योंकि पहले ही सप्ताह में 7 अप्रैल को गुड़ी पड़वा और 8 अप्रैल को चेटीचंड का अवकाश रहेगा। इसके साथ यदि कोई कर्मचारी 9 अप्रैल की छुट्टी लेता है तो उसको शनिवार व रविवार का लाभ मिल जाएगा। ऐसे में लगातार पांच दिन की छुट्टियों संयोग बन सकता है।
इसके बाद 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर छुट्टी रहेगी ओर 15 अप्रैल को रामनवमी के बाद 19 अप्रैल को महावीर की छुट्टी रहने वाली है। इससे लगातार 6 दिन की छुट्टी का लाभ लिया जा सकता है। हालांकि ऐसा करने के लिए 16 अप्रैल को अवकाश लेना पड़ेगा।
अगस्त में छुट्टियां
इसी प्रकार वर्ष 2027 में के अगस्त महीने में भी छुट्टियां हैं। हालांकि 15 अगस्त की छुट्टी रविवार के कारण चली गई है। लेकिन यह शनिवार व रविवार की छुट्टी इकट्ठी हो जाएंगी। दशहारा पर लगातार 2 छुट्टियां हो जाएंगी। क्योंकि साल 2027 में दशहरा 9 अक्टूबर यानी शनिवार को होगा।


