Government Handicapped Pension Scheme: दिव्यांग जनों को पेंशन बनवाने में आने वाली परेशानियों से राहत देते हुए सरकार ने इसको सरल कर दिया है। अब दिव्यांगों को अपनी पेंशन के लिए न तो प्रधान के चक्कर काटने पड़ेंगे और न ही पंचायत सचिव की जरूरत होगी। यह दिव्यांग पेंशन के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।
उत्तर प्रदेश राज्य की सरकार ने तय किया है कि अब राज्य के दिव्यांगों को पेंशन के लिए प्रधान के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके साथ ही अब पंचायत सचिव की जरूरत भी इसमें नहीं होगी। क्योंकि सरकार ने फैसला किया है कि अब दिव्यांग पेंशन के लिए ग्राम पंचायत का प्रस्ताव जरूरी नहीं होगा।
क्योंकि यह प्रक्रिया अब पूरी तरह से आनलाइन हो गई है। जैसे ही कोई दिव्यांग अपनी पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करेगा, यह आवेदन सीधा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के कार्यालय से सत्यापित होगा और डीएम के माध्यम से पेंशन के लिए जाएगा।
ऑनलाइन होने से जहां यह प्रक्रिया आसान होगी, वहीं इसमें समय भी कम लगेगा। अभी तक ऑफलाइन प्रक्रिया में दिव्यांग जानों को पेंशन के लिए महीनों तक चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब ऑनलाइन आवेदन के बाद पूरी प्रक्रिया 1 सप्ताह में पूरी होगी और दिव्यांगजनों को पेंशन का लाभ मिल जाएगा।


