Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दुबई की सड़कों पर महिला ने साड़ी में साइकिल चलाकर मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

कंचन नायर के इस वायरल वीडियाे से जहां उन्हें प्रसिद्धि मिल रही है, वहीं भारतीय पारंपरिक परिधान को भी विश्व भर में नई पहचान मिल रही है। क्योंकि उनका यह वीडिया दुबई की सबसे व्यस्त और बेहद खास शेख जायद सड़क पर साइकिल चलाते हुए है। जिसमें नायर ने साड़ी पहनी हुई है।

Kanchan Nair Viral Video
Kanchan Nair Viral Video

Kanchan Nair Viral Video: आजकल लोग मशहूर या वायरल होने के लिए क्या-क्या स्टंट नहीं करते, लेकिन सादगी से भी वायरल हुआ जा सकता है। यह कर दिखाया है भारतीय उद्यमी कंचन नायर ने। दरअसल कंचन नायर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे ठेठ भारतीय प रिधान यानी साड़ी पहन कर दुबई में साइकिल चला रही हैं। उनका यह वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

कंचन नायर के इस वायरल वीडियाे से जहां उन्हें प्रसिद्धि मिल रही है, वहीं भारतीय पारंपरिक परिधान को भी विश्व भर में नई पहचान मिल रही है। क्योंकि उनका यह वीडिया दुबई की सबसे व्यस्त और बेहद खास शेख जायद सड़क पर साइकिल चलाते हुए है। जिसमें नायर ने साड़ी पहनी हुई है।

खास कार्यक्रम का बनीं हिस्सा

यह वीडिया दुबाई में आयोजित एक खास कार्यक्रम का है। जिसमें भारतीय उद्यमी कंचन नायर दुबई राइड 2026 में भाग लेते हुए भारतीय पारंपरिक परिधान साड़ी पहनकर कर साइकिल चलाती हुई नजर आईं। उन्होंने स्वयं ही इंस्टाग्राम इस राइड की झलकियां सार्वजनिक की हैं, जिसको काफी पसंद किया जा रहा है।

कैसा रहा अनुभव खुद बताया

दरअसल जिस सड़क पर कंचन नायर साइकिल चला रही हैं, वहां 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से वाहन चलते हैं। ऐसे में इस सड़क पर साइकिल चलाना अपने आप में खास अनुभव रहा है। इसको लेकर स्वयं कंचन नायर ने अपने अनुभव सांझा किए हैँ। नायर ने कहा कि शेख जायद रोड पर अन्य दिनों में 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गाड़ियां दौड़ती हैं, उसी सड़क पर साइकिल चला कर अविस्मरणीय अनुभव मिला है।