Rajasthan Government Employees : राजस्थान में विभिन्न विभागों से सेवानिवृति के बाद भी कर्मचारियों का कार्यालय से चक्कर काटने से राहत नहीं मिली है। कर्मचारियों को पहले ड्यूटी पर जाना पड़ता था, लेकिन अब उनको अपने हक के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे है,लेकिन इसके बाद भी राहत नहीं मिल रही है।
सरकारी सेवा में पूरी जिंदगी बिताने के बाद सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा के लिए ग्रेच्युटी, पीएल और अन्य सेवानिवृत्ति परिलाभों की जरूरत होती है, लेकिन सरकारी विभागों में उन्हें अपना ही पैसा पाने के लिए महीनों इंतजार करना पड़ रहा है। बजट की कमी का हवाला देकर भुगतान अटकाए जा रहे हैं।
राजस्थान में सामने आया कि जलदाय, शिक्षा और चिकित्सा विभाग में कई कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्हें सेवानिवृत्त हुए चार से छह माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक परिलाभों का भुगतान नहीं हुआ है। इससे खासकर उन कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है, जिनकी नियमित आय का सहारा अब सेवानिवृत्ति पर मिलने वाली राशि ही है।
जलदाय विभाग में ग्रेच्युटी और पीएल अटकी
जलदाय विभाग के कर्मचारियों के अनुसार सेवानिवृत्ति के कई महीने और पीएल (अर्जित अवकाश) के बदले मिलने वाली राशि नहीं मिली है। कर्मचारियों का कहना है कि यह उनका अधिकार है, लेकिन बजट की कमी के कारण भुगतान टाला जा रहा है।


