New Fourlane Highway Bihar: बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सरकार के द्वारा लगातार तरह-तरह के निर्माण कार्य किया जा रहे हैं। कहीं राज्य में फ्लाई ओवर का निर्माण हो रहा है तो कहीं फोरलेन सड़क बनाई जा रही है वहीं कहीं रिंग रोड तो कहीं एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है। अब तीन जिलों के बीच सफर को आसान करने के लिए एक नई फोर लाइन सड़क का निर्माण किया जाएगा जो की 127 किलोमीटर तक लंबी होगी। पटना गया जहानाबाद के बीच इस सड़क का निर्माण किया जाएगा।
मात्र 90 मिनट में तय होगा लंबी दूरी का सफर
जानकारी के अनुसार साल 2027 तक यह सड़क बनाकर तैयार हो जाएगा। पटना गया जी और डोभी सड़क फोरलेन होगी। इस सड़क के बन जाने से पटना से डोभी का सफर मात्र 90 मिनट में तय हो जाएगा इसके साथ ही साथ आसपास के जिले के लोगों को भी बेहद फायदा होगा। इस सड़क के बनने से जीटी रोड और बनारस जाना भी आसान हो जाएगा।
इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत 92% काम पूरा कर लिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की परियोजना निदेशक सुभाष मीणा के अनुसार सड़क के 127 से 123 किलोमीटर हिस्सा को बनकर तैयार कर लिया गया है। पटना के नाथूपुर से बाईपास तक अभी काम बचा हुआ है जो की मात्रा 3.91 किलोमीटर है। यह काम भी 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।
इन इलाकों को होगा फायदा
पटना बाईपास पर सरिशा बाद के आसपास एक फ्लाई ओवर का निर्माण भी होगा। इसके बनने से अनिसाबाद से जीरो माइल तक का सफर आसान हो जाएगा और लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। पटना गया जी डोभी सड़क पर चलने वाली गाड़ियां फ्लाईओवर से होकर आसानी से निकल जाएगी। इस सड़क के निर्माण में अभी तक करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए हैं। सड़क परियोजना के पूरा होने के बाद सिर्फ तीन जिलों को ही नहीं बल्कि आसपास के लोगों को भी बेहद फायदा होगा।


