Platform Change Kota Railway Station : रेलवे विभाग की तरफ से कोटा स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों को अगले 15 दिन तक ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक प्लेटफॉर्म 2 पर ब्लॉक लेने का निर्णय किया है। इस दौरान प्लेटफॉर्म 2 पर आने और जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्लेटफॉर्म 1, 3 और 4 से किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अन्य उपलब्ध प्लेटफॉर्म का भी उपयोग किया जा सकेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ब्लॉक अवधि में रेल यातायात सुचारू रखने और यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी बदलाव की योजना बनाई गई है। इसके तहत बड़ी संख्या में ट्रेनों को वैकल्पिक प्लेटफॉर्म से संचालित किया जाएगा।
25 ट्रेनें प्लेटफॉर्म-1 पर शिफ्ट होंगी
रेलवे की प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार प्लेटफॉर्म 2 से संचालित होने वाली 25 ट्रेनों को प्लेटफॉर्म 1 पर लिया जाएगा। इनमें सूबेदारगंज वलसाड स्पेशल, दादर-प्रयागराज स्पेशल, दादर-सूबेदारगंज स्पेशल, हजरत निजामुद्दीन-इंदौर स्पेशल, भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल, हिसार मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-पुणे एक्सप्रेस, चंडीगढ़ मडगांव एक्सप्रेस, भगत की कोठी-इंदौर एक्स्प्रेस, श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस,
श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा गांधीधाम एक्सप्रेस, श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा हापा एक्सप्रेस, अजमेर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, हिसार-तिरुपत्ति एक्सप्रेस, भागलपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, दहर का बालाजी-खड़की सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस, गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन मडगांव एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन तिरुवनंतपुरम सेंट्रल एक्सप्रेस, योग नगरी ऋषिकेश-तिरुवनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस, हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, हिसार-खड़की एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आएगी।
प्लेटफॉर्म 3 पर सबसे ज्यादा ट्रेनों का दबाव
स्पेशल, प्रयागराज-दादर स्पेशल, प्लेटफॉर्म 2 के ब्लॉक के दौरान सबसे ज्यादा ट्रेनों को प्लेटफॉर्म 3 पर संचालित करने की योजना बनाई गई हैं। इसमें आगरा कैट-उधना सूबेदारगंज-दादर सूबेदारगंज-वलसाड स्पेशल, स्पेशल, बीकानेर-साईनगर शिर्डी स्पेशल, स्पेशल, आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल, हसनपुर रोड-उधना स्पेशल, अयोध्या कैंट-उधना स्पेशल, गोरखपुर-वडोदरा स्पेशल, लालकुआं-प्रतापनगर मधुबनी उधना स्पेशल, बनारस-मुंबई सेंट्रल स्पेशल, मऊ-प्रतापनगर स्पेशल,
हजरत निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन एर्नाकुलम एक्सप्रेस, नई दिल्ली-इंदौर एक्सप्रेस, श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-जामनगर एक्सप्रेस, अमृतसर-तिरुवनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन मिरज एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, हरिद्वार-वलसाड एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन अहमदाबाद एक्सप्रेस, अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, हावड़ा-गांधीधाम एक्सप्रेस, आसनसोल-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस, बनारस-वेरावल एक्सप्रेस,
राजगीर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, नाई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, जयपुर-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस, जयपुर-कोयंबटूर एक्सप्रेस, जयपुर-इंदौर एक्सप्रेस, जयपुर-मैसूर एक्सप्रेस, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस, कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस,
श्रीगंगानगर-काचेगुडा एक्सप्रेस, हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, कोटा-रतलाम मेमू, अलवर-कोटा एक्सप्रेस, दौराई-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, जयपुर-कुरनूल टाउन एक्सप्रेस, नई दिल्ली-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस, प्रयागराज-उधना एक्सप्रेस, जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस, भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस - एक्सप्रेस, हिसार-इंदौर एक्सप्रेस,
शहीद कैप्टन तुषार महाजन-कोटा एक्सप्रेस, अजमेर-दौड एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, लालकुआं-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस, जोधपुर-मन्नारगुडी एक्सप्रेस, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, शहीद कैप्टन तुषार महाजन-इंदौर एक्सप्रेस, बनारस-ओखा एक्सप्रेस, रामनगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर आएगी।
यात्रियों को करनी होगी प्लेटफॉर्म की पुष्टि
प्लेटफॉर्म 2 पर ब्लॉक के चलते स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था में बदलाव रहेगा। ऐसे में यात्रियों को अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए पहले से निर्धारित प्लेटफॉर्म पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पर लगे ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड और उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से अपनी ट्रेन के वास्तविक प्लेटफॉर्म की जानकारी प्राप्त करें। परिचालन परिस्थितियों के अनुसार प्लेटफॉर्म में अंतिम समय पर भी बदलाव किया जा सकता है।
सात ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में दिन के अनुसार बदलाव
रेलवे ने सात ट्रेनों को अलग-अलग दिनों में प्लेटफॉर्म-1 या प्लेटफॉर्म 3 अथवा अन्य उपलब्ध प्लेटफॉर्म से संचालित करने की योजना बनाई है। इनमें चंडीगढ़-तिरुवनंतपुरम, हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम, अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस, जयपुर-पुणे, हजरत निजामुद्दीन-मुंबई सेंट्रल और श्रीगंगानगर-झालावाड़ सिटी एक्सप्रेस शामिल हैं। वहीं, गाड़ी संख्या 19670 पाटलिपुत्र-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म 4 अथवा परिचालन की जरूरत के अनुसार अन्य उपलब्ध प्लेटफॉर्म से संचालित किया जाएगा।
प्लेटफॉर्म 2 से प्लेटफॉर्म 4 पर प्रस्तावित ट्रेन
गाड़ी संख्या 19670 पाटलिपुत्र-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म 4 अथवा परिचालन आवश्यकतानुसार अन्य उपलब्ध प्लेटफॉर्म से संचालित करने की योजना है।