Fastest Century World Record Break: वैभव सूर्यवंशी ने आज एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में यूएई के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेलते हुए डबल धमाका किया है। भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज वैभव ने आज 28 गेंदों में अपना शतक पूरा कर इतिहास रच दिया। वनडे क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने का कारनामा आज वैभव ने कर दिखाया है। वहीं मात्र 52 गेंदों में दोहरा शतक भी पुरा कर डबल धमाका करने का काम किया। आज यूएई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी 53 गेंदों में 204 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। वैभव ने आज वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक लगाया है।
वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
वैभव सूर्यवंशी द्वारा आज यूएई के खिलाफ सबसे तेज वनडे क्रिकेट के दोहरे शतक के रिकॉर्ड्स की झड़ी सी लग गई है। 28 गेंदों में 100 रन बनाकर वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने का अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़कर आज इतिहास रच दिया है। दोहा में आज वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 40 गेंदों में डेढ़ सौ रन पूरे किए। इससे पहले उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 59 गेंदों में 150 रन बनाए थे।
वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी आज वैभव सूर्यवंशी के नाम हो गया है। दोहा के मैदान पर वैभव सूर्यवंशी ने आज 204 रन की पारी में 28 छक्के लगाए। वनडे क्रिकेट में एक पारी में दुनिया में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
स्ट्राइक रेट के मामले में भी सबसे तेज स्ट्राइक रेट से दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
भारत ने 14.2 ओवर में किया 250 रन का टारगेट हासिल
वैभव सूर्यवंशी की दमदार बल्लेबाजी के चलते भारत ने आज यूएई के खिलाफ बड़ी जीत के साथ इतिहास रच दिया है। यूएई ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 250 रनों का लक्ष्य दिया था। वहीं भारत ने यूएई द्वारा दिए गए 250 रनों के लक्ष्य को मात्र 14.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अकेले ही 204 रनों की पारी खेली।


