Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

प्रियांश आर्या बतौर कप्तान T20 फॉर्मेट में बने दुनिया के सबसे बड़े स्कोरर, क्रिस गेल को भी छोड़ा पीछे

प्रियांश आर्या आज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ 68 गेंदों में 181 रनों की पारी खेलकर t20 फॉर्मेट में बतौर कप्तान सबसे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कि बतौर कप्तान सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरोन फिंच के नाम था।

Priyansh Arya Record
Priyansh Arya Record

T20 Record Update: प्रियांश आर्या आज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ 68 गेंदों में 181 रनों की पारी खेलकर t20 फॉर्मेट में बतौर कप्तान सबसे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कि बतौर कप्तान सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरोन फिंच के नाम था।

एरोन फिंच ने सन् 2018 में बतौर कप्तान 172 रनों की पारी खेली थी। प्रियांश की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत आज दिल्ली ने तमिलनाडु पर 116 रनों की शानदार जीत हासिल की। प्रियांश ने आज बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए ऐतिहासिक पारी के दौरान 19 गगनचुंबी छक्के लगाए।

प्रियांश आर्या ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

प्रियांश आर्य ने आज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 181 रन की पारी खेलकर t20 फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया। प्रियांश आर्या t20 मैचों में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कि भारत में चल रहे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के घरेलू t20 मुकाबलों में आज प्रियांश आर्या ने तमिलनाडु के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों में 181 रनों की पारी खेली।

दुनिया के टॉप 5 सबसे बड़े स्कोरर बल्लेबाजों में प्रियांश का स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर

प्रियांश आर्या ने आज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए खेले गए दिल्ली और तमिलनाडु के बीच t20 मुकाबले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। प्रियांश ने इस मैच में 181 रनों की पारी खेलकर दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्कोरर बल्लेबाज बन गए हैं। प्रियांश ने आज अपनी ऐतिहासिक पारी में 266.18 की स्ट्राइक रेट से रन बनाएं। दुनिया के टॉप 5 सबसे बड़े स्कोरर बल्लेबाजों में स्ट्राइक रेट के मामले में प्रियांश सबसे टॉप पर हैं।

स्ट्राइक रेट में दूसरे स्थान पर क्रिस गेल आते हैं। प्रियांश ने आज तमिलनाडु के सामने 181 रनों की पारी के दौरान 19 छक्के और 7 चौके लगाए। टी20 फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर 188 रनों के साथ एलजी प्रीटोरियस, दूसरे स्थान पर 181 रनों के साथ प्रियांश आर्या और तीसरे स्थान पर 175 रनों के साथ क्रिस गेल है।