Haryana Health Department : हरियाणा सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर फोकस किया जा रहा है। जहां पर शहर व गांव की आबादी के हिसाब से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। जहां पर नए अस्पताल खोलने के साथ नए भवनों का निर्माण करके मरीजों की सुविधा को बढ़ाया जा रहा है।
हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने 34828.77 लाख रुपये से बनने वाले नए अस्पताल के भव की मंजूरी दी है। यह अस्पताल रेवाड़ी में बनाया जाएगा। सिविल अस्पताल रेवाड़ी के परिसर में 300 बिस्तर का नागरिक अस्पताल बनाने की सीएम नायब सैनी ने स्वीकृति दे दी है।
नागरिक अस्पताल का भवन बनाने में लगभग 34828.77 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। इसके माध्यम से जहां भवन का निर्माण किया जाएगा, वहीं मल्टीस्पेशलिस्ट की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि हेल्थ में इलाज की बढ़ रही तकनीकी को यहां पर स्थापित किया जा सके।
छह मंजिल बनाया जाएगा भवन
रेवाड़ी में बनने वाला अस्रूपताल के बुनियादी ढांचे को एक आधुनिक, व्यापक और उच्च-क्षमता वाला बनाया जाएगा। अस्पताल परिसर में अपग्रेड करने की आवश्यकता थी। इसी उद्देश्य से प्रस्तावित 300 बिस्तरों वाले इस नए अस्पताल ब्लॉक को 2 बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर तथा ऊपर 6 मंजिल भवन फ्रेम्ड आरसीसी संरचना के रूप में तैयार किया जाएगा। यह नया भवन भारतीय जन स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप होगा।
मरीजों की सुविधा के लिए अलग-अलग वार्ड बनाए जाएंगे
रेवाड़ी में 34828 लाख रुपये से बनने वाले नए भवन में मरीजों के लिए आधुनिक सुविधा दी जाएगी। इसमें वहां पर तैनात स्टाफ के लिए भी ध्यान रखा जाएगा। इसमें अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक, क्लिनिकल, क्रिटिकल केयर और सर्जिकल सुविधाएं होंगी। इससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी। वहीं, भिवानी जिला के बवानी खेड़ा में 50 बिस्तरीय सिविल हॉस्पिटल बनाने को भी मंजूरी मिल गई है।


