UP Bihar Special Train: यूपी बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। अब इन स्टेट के यात्रियों को वेटिंग की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। पश्चिम रेलवे के द्वारा तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है इसमें बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर, बांद्रा टर्मिनस-छपरा और उधना-छपरा रूट पर चलाई जाएगी। इन ट्रेनों के चलने से आगरा कानपुर प्रयागराज वाराणसी मिर्जापुर जौनपुर और बलिया जैसे शहर के यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।
ट्रेन नंबर 05092 बांद्रा गोरखपुर 25 नवंबर से दोपहर 1:45 से चलेगी और 26 नवंबर को बांद्रा पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05091 गोरखपुर बांद्रा एक्सप्रेस 26 नवंबर से चलेगी और रात को 11:55 पर बांद्रा पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05186 बांद्रा छपरा एक्सप्रेस दोपहर 12:00 बजे खुलेगी जो कि अगले दिन 10:45 पर बांद्रा पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी फायदा होगा और इन ट्रेनों का ठहराव भी कई स्टेशनों पर होने वाला है। बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, बयाना, ईदगाह आगरा और टूंडला स्टेशन परिहार ट्रेन रुकेगी।
कब से शुरू होगी बुकिंग
पश्चिम रेलवे के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार Train No. 05092, 05186 और 05116 की टिकट बुकिंग 24 नवंबर 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आसानी से इसके लिए टिकट बुकिंग हो सकता है।


