HSVP Colony : गुरुग्राम के सेक्टर-चार स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) कॉलोनी को तोड़कर नए सिरे से बनाने की योजना बन रही है। यहां बहुमंजिला इमारत तैयार किया जाएगा। वर्तमान में यहां क 100 कर्मचारी रह रहे हैं। इसमें से 70 फीसदी एचएसवीपी के हैं, लेकिन नए सिरे से बनाने के दौरान इसकी क्षमता को बढ़ाया जाएगा। इसके दोबारा निर्माण के बाद दूसरे कर्मचारियों को भी यहां पर आवास की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
एचएसवीपी की सेक्टर-चार में करीब 3.6 एकड़ जमीन है। इसमें से कुछ जमीन पर सेक्टर-चार पुलिस चौकी बनी है। बची जमीन पर एचएसवीपी ने अपने कर्मचारियों के रहने के लिए दो और तीन बीएचके के सरकारी आवास बनाए हुए हैं। जिला उपायुक्त की तरफ से अपने कार्यालय के कुछ कर्मचारियों कोइस कॉलोनी के अंदर फ्लैट आवंटित किए हुए हैं।
यह कॉलोनी करीब 40 साल पहले विकसित हुई थी। कुछ मकान की हालत बदतर अवस्था में पहुंच चुकी है। एचएसवीपी ने फैसला लिया है कि इन मकानों की जगह पर दो ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी विकसित की जाए। इसमें एक ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में एचएसवीपी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए फ्लैट का निर्माण किया जाए।
इंजीनियरिंग सैल ने यह प्रस्ताव तैयार कर लिया है। उच्चाधिकारियों से मंजूरी का इंतजार है। नए सिरे से मंजूरी मिलते ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जहां पर पहले से रह रहे कर्मचारियों के परिवारों को नए भवन मिल जाएगा, वहीं जो कर्मचारी आवास के इंतजार में है, उनको भी आवास की सुविधा मिल जाएगी


