Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के 44 गांवों में अब बिना सीएलयू नहीं होगा निर्माण, जमीन का उपयोग बदलने पर लेनी होगी अनुमति

हरियाणा के 44 गांवों में अब बिना सीएलयू नहीं होगा निर्माण, जमीन का उपयोग बदलने पर लेनी होगी अनुमति

Haryana Land Rules : हरियाणा सरकार द्वारा उद्योग तौर पर विकसित होने वाले शहरों के आसपास के गांवों की जमीन पर सरकार द्वारा सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जहां पर मनमाने तरीके से निर्माण पर रोक लगा दी है और अब निर्माण करने के लिए सीएलयू लेनी होगी। अगर सीएलयू नहीं ली तो निर्माण करने वाले व्यक्ति को सजा व जुर्माना हो सकता है।

हरियाणा सरकार ने गन्नौर के आसपास 44 गांवों में अब निर्माण कार्य और जमीन के इस्तेमाल में बदलाव करने से पहले सीएलयू (भूमि उपयोग परिवर्तन) की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। हरियाणा सरकार ने इन गांवों को नियंत्रित क्षेत्र (अतिरिक्त गन्नौर-3) घोषित किया है। बिना अनुमति निर्माण या भूमि उपयोग बदलने पर तीन साल तक की कैद और 50 हजार रुपए तक जुर्माना हो सकता है। डीटीपी आरटी शर्मा ने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज कराने के साथ अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी।

निर्माण करने से पहले लेनी होगी अनुमति

डीटीपी ने बताया कि हरियाणा अनुसूचित सड़कें एवं नियंत्रित क्षेत्र अनियमित विकास प्रतिबंध अधिनियम, 1963 के तहत अधिसूचना जारी की गई है। इसके दायरे में आने वाली जमीन पर नया निर्माण करने, भूमि उपयोग बदलने या पहले से बने निर्माण में बदलाव करने से पहले नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग के निदेशक से अनमति लेनी होगी। नियम तोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। डीटीपी ने भू-स्वामियों से निर्माण शुरू करने से पहले विभाग से नियमों की जानकारी और आवश्यक अनुमति लेने की अपील की है।

इन 44 गांवों पर लागू होंगे नियम

नियंत्रित क्षेत्र में बली कुतुबपुर, आहुलाना, मनक माजरा, अटायल, भौरा रसूलपुर, जफरपुर, गढ़ी झिझारा, खेड़ी गुज्जर, खिजरपुर अहीरपुर, जलालाबाद, मायना, शेखपुरा, पुरखास धीरान, पुस्खास राठी, भांवर, शमसपुर, सैंया खेड़ा, माहरा, डबरपुर, सिटावली, कैलाना माजरी सोई मोहम्मदपुर माजरा, तेवड़ी, सरढ़ाना, पुगथला, बजाना खुर्द, बजाना कलां, कांसंडी, कांसंडा, सरगथल, दोदवा, पिनाना, सलापुर माजरा, नैना ततारपुर, जुआं, सलीमपुर ट्राली, चटिया देवा, रहमाणा, रोलद लतीफपुर, भादी, दुभेटा और बोहला शामिल हैं।