Ajmer Amritsar Express : लुधियाना-फिरोजपुर कैंट एवं लुधियाना- धूरी रेलखण्डों के मध्य दोहरीकरण कार्य का काम करने के चलते यात्रियों का सफर प्रभावित रहने वाला है। इस रूट पर काम चलने के चलते पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ने वाला है, क्योंकि रेलवे विभाग ने रूट में बदलाव किया गया है।
ऐसे में कई स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा और यात्रियों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में यात्रियों को रेलवे ने सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन का पूरा शेड्यूल जरूर देख ले, नहीं तो उनको परेशानी आ सकती है। रेलवे विभाग ने ऐप व वेबसाइट पर ट्रेनों के नए शेड्यूल को अपडेट कर दिया है और भविष्य में बदलाव होने पर इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर एवं अम्बाला मण्डलों पर लुधियाना- फिरोजपुर कैंट एवं लुधियाना- धूरी रेलखण्डों के मध्य दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार रेवाड़ी होकर संचालित अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस का मार्ग 31 दिसंबर व 2, 7 जनवरी को मार्ग में परिवर्तित रहेगा। उनके अनुसार गाड़ी संख्या 19611, अजमेर-अमृतसर रेलसेवा जो 31 दिसंबर एवं 2 जनवरी 2027 को अजमेर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग फिरोजपुर कैंट-लोहियां खास कपूरथला जालंधर सिटी होकर संचालित होगी।
मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा तलवंडी, मोगा, जगराओं, लुधियाना एवं फगवाड़ा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। गाड़ी संख्या 19612, अमृतसर-अजमेर रेलसेवा जो 7 जनवरी को अमृतसर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग जालंधर सिटी कपूरथला लोहियां खास-फिरोजपुर कैंट होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा फगवाड़ा, लुधियाना, जगराओं, मोगा एवं तलवंडी स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। अतः यात्री पूरी जानकारी लेकर ही सफर करें।


