Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर, भरतपुर सहित 37 जिलों को कल मिलेंगे नए जिला प्रमुख, शाम 5 बजे तक होगा परिणाम घोषित

राजस्थान प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर, भरतपुर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चूरू, दौसा, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झुंझुनू, जोधपुर कोटपूतली बहरोड़, फलोदी, सवाई माधोपुर, राजसमंद, सीकर, सिरोही, टोंक, अजमेर, ब्यावर, झालावाड़, पाली और उदयपुर सहित 37 जिलों में जिलों में जिला प्रमुख चुने जाएंगे। बता दें कि इन जिलों में जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर को होगा। वहीं उप जिला प्रमुख का चुनाव 26 नवंबर किया जाएगा।

District Council Elections Rajasthan
District Council Elections Rajasthan

Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश में कल शाम 5:00 बजे तक जयपुर और भरतपुर सहित 37 जिलों को नए जिला अध्यक्ष मिल जाएंगे। राजस्थान प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर, भरतपुर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चूरू, दौसा, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झुंझुनू, जोधपुर कोटपूतली बहरोड़, फलोदी, सवाई माधोपुर, राजसमंद, सीकर, सिरोही, टोंक, अजमेर, ब्यावर, झालावाड़, पाली और उदयपुर सहित 37 जिलों में जिलों में जिला प्रमुख चुने जाएंगे। बता दें कि इन जिलों में जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर को होगा। वहीं उप जिला प्रमुख का चुनाव 26 नवंबर किया जाएगा।

निर्वाचन प्रक्रिया की तैयारी हुई शुरू

प्रदेश के 37 जिलों में नए जिला प्रमुख के चुनाव हेतु मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शाम 5 बजे तक मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। जयपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि जिला प्रमुख के चुनाव हेतु निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

सभी जिलों में जिला प्रमुख के चुनाव में होने वाली प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी निर्वाचित सदस्यों को अपने साथ निर्वाचन प्रमाण-पत्र और फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य रखा गया है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को निर्धारित प्रपत्र 4-ख में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र पर प्रत्याशी के साथ ही जिला परिषद के एक निर्वाचित सदस्य (प्रस्तावक) के हस्ताक्षर के साथ दाखिल करना भी अनिवार्य है।

कांग्रेस को पांच जिलों में मिला बहुमत

जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने इस बार राजस्थान प्रदेश में बाजी मारी है। बता दें कि राजस्थान के 23 जिलों में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिला है। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भारतीय जनता पार्टी को केवल 5 जिलों में बहुमत मिला है। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर, भरतपुर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चूरू, दौसा, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झुंझुनू, जोधपुर कोटपूतली बहरोड़, फलोदी, सवाई माधोपुर, राजसमंद, सीकर, सिरोही और टोंक जिले में इस बार कांग्रेस पार्टी ने बाजी मारी है।