Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

MP के 4 हजार मेडिकल टीचर्स का बड़ा ऐलान, 14 दिसंबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन

MP के 4 हजार मेडिकल टीचर्स का बड़ा ऐलान, 14 दिसंबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन

MP Medical Teachers Protest : मध्यप्रदेश के 19 शासकीय और स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालयों में कार्यरत 4,000 चिकित्सा शिक्षकों ने 12 सूत्रीय मूलभूत मांगों को लेकर एक बार फिर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (पीएमटीए), मप्र ने दो वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मांगों का निराकरण न होने के विरोध में 14 दिसंबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। इससे पहले चिकित्सा शिक्षक 8 दिसंबर को विधानसभा तक मार्च निकालेंगे। एसोसिएशन ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को औपचारिक सूचना भेज दी है।

आश्वासनों के बाद भी फाइलें लंबित

एसोसिएशन के अनुसार, डिप्टी सीएम द्वारा 4 फरवरी 2025 को नोटशीट क्रमांक 388 के माध्यम से मांगों के समयबद्ध निराकरण की समय-सारणी जारी करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन एक वर्ष नौ माह बीत जाने के बाद भी विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा, तत्कालीन प्रमुख सचिव संदीप यादव की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की 7 मार्च 2025 और 9 जनवरी 2026 को हुई बैठकों के निर्देशों के बावजूद संबंधित नस्तियां एक साल से अधिक समय से आयुक्त कार्यालय और संचालनालय स्तर पर लंबित पड़ी हैं।

यह हैं प्रमुख मांगें

प्रदेश में एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर को डीएसपी में सम्मिलित करना।

समस्त चिकित्सा शिक्षकों को डीसीपी के समकक्ष टाइम बाउंड प्रमोशन का लाभ देना।

कैबिनेट में पारित होने के बावजूद नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए) में आज दिनांक तक आवश्यक सुधार (करेक्शन) लागू करना। प्रदेश में कार्यरत सभी चिकित्सा शिक्षकों को सर्विस प्रोटेक्शन। लंबे समय से लंबित ग्रेच्युटी के मामलों का तत्काल निराकरण।