Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एमपी के इन 6 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित, भोपाल-विदिशा के बीच बनेगा नया फोरलेन हाईवे

एमपी के इन 6 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित, भोपाल-विदिशा के बीच बनेगा नया फोरलेन हाईवे

Mp Four Lane Highway : एमपी में सड़क नेटवर्क के विस्तार पर फोकस किया जा रहा है। सफर को सुपरफास्ट बनाने के लिए नए हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में एमपी में नए हाईवे का निर्माण किया जाएगा। फोरलेन बनाने के लिए छह गांवों की जमीन गधिगृहित की जाएगी। भोपाल-विदिशा राष्ट्रीय राजमार्ग को 45 किमी बनाने के लिए यह फोरलेन बनाया जाना है।

इसके लिए जिला प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण, व्यवस्थापन व सामाजिक असर की जांच करने विशेष समिति बनाई है। हाईब्रिड एन्यूटी मॉडल के तहत बन रहे प्रोजेक्ट के लिए छह गांव की जमीन ली जाएगी। समिति में पुनव्यवस्थापन विशेषज्ञ के तौर पर सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर रवि कुमार सिंह, सेवानिवृत्त तहसीलदार सुनील शर्मा के साथ सामाजिक वैज्ञानिक डॉ. सुधीर वाघमारे और डॉ. थॉमस के. चैरियन, तकनीकी विशेषज्ञ श्याम दावंडे, स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे। यह रास्ता स्टेट हाईवे 18 में आता है।

इसके लिए एमपीआरडीसी काम कर रहा है। यह कॉरिडोर भोपाल के शहरी और ग्रामीण इलाकों सूखीसेवनियां, बालमपुर, देहरी, चोपड़ा कलां, गदमुर्रा, खेजडाबरामद से होते हुए रायसेन जिले के सलामतपुर और विदिशा की ओर बढ़ता है।

एक घंटे में पहुंचेंगे विदिशा

प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों के अनुसार इससे भोपाल और विदिशा के बीच की दूरी तय करने में लगने वाला समय घटकर पौन घंटे से एक घंटे रहा जाएगा। अभी ये रास्ता टू लेन होने से अत्यधिक ट्रैफिक और संकरा है, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। फोरलेन में ये 30 मीटर तक चौड़ा हो जाएगा।