Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

तिलक वर्मा कल बन सकते हैं 1 वन बल्लेबाज, पाकिस्तान के माज़ सदाकत का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका

तिलक वर्मा के पास एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने और नंबर वन बल्लेबाज का खिताब अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। वर्तमान में एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में पाकिस्तानी बल्लेबाज माज़ सदाकत 258 रनों के साथ नंबर वन पर बने हुए हैं। वहीं 239 रनों के साथ वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर और हबीबुर रहमान सोहन 228 रनों के साथ तीसरे नंबर पर विराजमान हैं।

Tilak Verma
Tilak Verma

Asia Cup Rising Star 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में कल भारत का मुकाबला यूएई से होगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान तिलक वर्मा के पास एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने और नंबर वन बल्लेबाज का खिताब अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। वर्तमान में एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में पाकिस्तानी बल्लेबाज माज़ सदाकत 258 रनों के साथ नंबर वन पर बने हुए हैं। वहीं 239 रनों के साथ वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर और हबीबुर रहमान सोहन 228 रनों के साथ तीसरे नंबर पर विराजमान हैं।

तिलक वर्मा को नंबर वन बल्लेबाज बनने के लिए बनाने होंगे 52 रन

भारतीय टीम के कप्तान तिलक वर्मा एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 टूर्नामेंट में नंबर वन बल्लेबाज बनने के लिए 52 रन बनाने होंगे। तिलक इस टूर्नामेंट में दो मुकाबलों में लगातार दो शतक लगा चुके हैं। तिलक ने नेपाल के खिलाफ हुए पहले मुकाबले में 107 रन की शतकीय पारी खेली थी।

वहीं पाकिस्तान के साथ हुए दूसरे मुकाबले में 100 रन की शतकीय पारी खेली थी। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ तिलक वर्मा द्वारा शतकीय पारी खेलने के बावजूद भारत को मिली हार के बाद अब भारत को सेमी फाइनल खेलने के लिए कल यूएई से हर हाल में जितना होगा।

तिलक वर्मा ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 207 रन बना लिए हैं। कल यूएई के खिलाफ मुकाबले में तिलक वर्मा 33 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच सकते हैं। वहीं पहले स्थान पर पहुंचने और पाकिस्तान के बल्लेबाज को पीछे छोड़कर इस टूर्नामेंट में नंबर वन बल्लेबाज बनने के लिए 52 रन बनाने होंगे।

भारतीय समय अनुसार कल सुबह 11:30 शुरू होगा मुकाबला

भारत और यूएई के बीच कल 24 नवंबर को यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, दोहा में भारतीय समय अनुसार सुबह 11:30 शुरू होगा। पाकिस्तान से मिली हार के बाद भारत को सेमी फाइनल में पहुंचने के लिए यह मैच हर हाल में जितना होगा। भारत और यूएई के बीच कल 24 नवंबर को होने वाले इस मुकाबले टॉस भारतीय समय अनुसार सुबह 11:00 बजे होगा।

भारतीय टीम के कप्तान तिलक वर्मा अब तक लगातार तो मुकाबले में शतक लगा चुके हैं। ऐसे में कल भी सभी की निगाहें तिलक की बैटिंग पर टिकी हुई हैं। बता दें कि एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 टूर्नामेंट में भारतीय टीम में तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, विराज निगम, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), हर्षित राणा, तनुष कोटियन, अरशद खान और प्रिंस यादव को मौका दिया गया है।