Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

UP के इस शहर में 400 हेक्टेयर भूमि पर बसाई जाएगी नई एयरोसिटी, 3 गांवों के 614 किसानों बरसेगा पैसा

राज्य सरकार प्रयागराज के लिए एक नया प्रोजेक्ट लाई है। जिले के एयरपोर्ट के आसपास एयरोसिटी बसाने के योजना पर काम तेजी से किया जा रहा है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना का विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर लिया गया है. इस कार्य के लिए तीन गांव से 614 किसानों से 400 हेक्टेयर से अधिक जमीन ली जाएगी और इस आधुनिक टाउनशिप को 1000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में बनाया जाएगा।

New Aerocity UP
New Aerocity UP

New Aerocity UP: उत्तर प्रदेश राज्य के प्रयागराज शहर के विकास पर योगी सरकार विशेष ध्यान दे रही है। अब राज्य सरकार प्रयागराज के लिए एक नया प्रोजेक्ट लाई है। जिले के एयरपोर्ट के आसपास एयरोसिटी बसाने के योजना पर काम तेजी से किया जा रहा है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना का विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर लिया गया है इसके साथ ही तकनीकी कार्य भी पूरा हो चुका है।

जल्द होगा जमीन अधिग्रहण

इस कार्य के लिए तीन गांव से 614 किसानों से 400 हेक्टेयर से अधिक जमीन ली जाएगी और इस आधुनिक टाउनशिप को 1000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में बनाया जाएगा। बता दे की एयरोसिटी परियोजना के लिए दो चरणों में भूमि अधिग्रहण का काम किया जाएगा।

पहले चरण में कटहूला गौसपुर, शेरपुर, जलालपुर गांव से 332 किसानों से जमीन लिया जाएगा वहीं दूसरे चरण में कतहुला गौसपुर, शेरपुर के 282 कश्तकारो से भूमि लिया जाएगा। तीसरे चरण में एयरोसिटी का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

प्रयागराज एयरपोर्ट के आसपास बनने वाला नया एयरोसिटी को लखनऊ के गोमती नगर के तर्ज पर बनाया जाएगा। यहां के लोगों को बेहतरीन आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों की सुविधा दी जाएगी इसके साथ ही साथ यहां के भूखंडों के साथ-साथ मकान भी तैयार किया जाएगा।

यहां पर मनोरंजन के लिए पार्क स्विमिंग पूल और खेल के मैदान बनाए जाएंगे साथ ही खरीदारी के लिए शॉपिंग मॉल और शिक्षा व्यवस्था सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। बच्चों के लिए स्कूल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस कार्य पर करोड़ों रुपए खर्च होंगे।