Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा सरकार ने 3 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, 1 जुलाई लागू मानी जाएगी बढ़ी हुई दरें

हरियाणा प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार ने आज महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश सरकार द्वारा दिवाली पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 3% बढ़ाकर 60% से 63% किया गया था। आज अधिकारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हेतू लेटर जारी कर दिया गया है।

DA Hike Haryana
DA Hike Haryana

DA Hike Haryana: हरियाणा प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार ने आज महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश सरकार द्वारा दिवाली पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 3% बढ़ाकर 60% से 63% किया गया था। इसके बाद आज प्रदेश सरकार द्वारा आईएएस, आईएफएस और आईपीएस अधिकारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हेतू लेटर जारी कर दिया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर आईएएस और आईपीएस व आईएफएस अधिकारियों के महंगाई भत्ते में भी 3% की वृद्धि की गई है।

IAS, IFS और IPS अधिकारियों को मिलेगा अब 63% महंगाई भत्ता

हरियाणा सरकार द्वारा आज IAS, IPS व IFS अधिकारियों के महंगाई भत्ता में 3% की वृद्धि के बाद प्रदेश में ड्यूटी कर रहे IAS, IPS व IFS अधिकारियों को अब 60% की जगह 63% महंगाई भत्ता मिलेगा। भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के तहत ड्यूटी कर रहे अधिकारियों को मिलने वाले 63% डीए की गणना सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत तय पे मैट्रिक्स (7th Pay Commission) में संबंधित स्तर के मूल वेतन के आधार पर लागु होगी। विशेष तनख्वाह या अन्य किसी तरह का वेतन इसमें शामिल नहीं होगा।

1 जुलाई से लागू मानी जाएगी महंगाई भत्ते की नई दरें

हरियाणा सरकार द्वारा IAS, IPS व IFS अधिकारियों के महंगाई भत्ते में की गई तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी को 1 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा। यानी इन अधिकारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ 1 जुलाई 2026 से मिलेगा। हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव द्वारा जारी किए गए लेटर के अनुसार अधिकारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवंबर महीने की तनख्वाह के साथ दिया जाएगा, वहीं 4 महीने के एरियर का भुगतान जनवरी 2027 में किया जाएगा।