Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के IAS, IPS और आईएफएस अधिकारियों का डीए बढ़ा, अब मिलेगा इतना वेतन

हरियाणा के IAS, IPS और आईएफएस अधिकारियों का डीए बढ़ा, अब मिलेगा इतना वेतन

IAS Officers DA Hike : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता यानी डीए के बढ़ोतरी के बाद अब प्रदेश के आईएएस, आईपीएस व आईएफएस को तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के समान ही प्रशासनिक अधिकारियों के डीए में बढ़ोतरी की है।

मंगलवार को हरियाणा सरकार की तरफ से आईएएस, आईपीएस व आईएफएस अधिकारियों के डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब प्रशासनिक अधिकारियों को 63 प्रतिशत डीए मिलेगा और उनको बढ़ा हुआ डीए के साथ नवंबर माह का वेतन मिलेगा। हरियाणा सरकार ने डीए को 1 जुलाई 2026 से लागू किया है। ऐसे में अब प्रशासनिक अधिकारियों को चार माह का एरियर भी दिया जाएगा।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की तरफ से 29 अक्टूबर को जारी कार्यालय ज्ञापन के आधार पर हरियाणा के कर्मिक विभाग ने परिपत्र जारी किया है। मुख्य सचिव कार्यालय के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों को बढ़ा हुआ डीए नवंबर 2026 के वेतन के साथ दिया जाएगा। जुलाई से अक्टूबर 2026 तक के चार महीने का एरियर जनवरी 2027 में मिलेगा।

प्रशासनिक अधिकारियों को पारिश्रमिक का हिस्सा बना रहेगा

केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार डीए की गणना सातवें वेतन आयोग के हिसाब के हिसाब से तय पे मैट्रिक्स में संबंधित स्तर के मूल वेतन के आधार पर होगी। विशेष वेतन या अन्य किसी तरह का वेतन इसमें शामिल नहीं होगा। प्रशासनिक अधिकारियों को डीए वेतन के अलावा पारिश्रमिक का हिस्सा बना रहेगा। गणना में 50 पैसे या इससे अधिक के अंश को अगले रुपये में पूर्णांकित किया जाएगा, जबकि 50 पैसे से कम के अंश को नजरअंदाज किया जाएगा।

अखिल भारतीय सेवा (महंगाई भत्ता) नियम 1972 के नियम तीन के अनुसार, बढ़ी हुई दरें प्रदेश कैडर में कार्यरत अखिल भारतीय सेवा के सदस्यों और उन अन्य अधिकारियों पर भी लागू होंगी, जिनका प्रारंभिक वेतन आइएएस (पे) रूल्स 2016, आइपीएस (पे) रूल्स 2016 और आइएफएस (पे) रूल्स 2016 के तहत तय है।