UPI PF Withdrawal : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने देश के करोड़ों पीएफ सदस्यों को बड़ी राहत दी है। अब कर्मचारियों को पीएफ निकालने के लिए लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा, बल्कि अब पीएफ खाते से बैंक खाते की तरह ही रुपये आसानी से निकल जाएगी।
जैसे बैंक खाते से जुड़े यूपीआई से कुछ ही सेकेंड में रुपये ट्रांसफर कर देते है, अब वैसे ही पीएफ खाते से राशि निकल सकेगी। EPFO द्वारा यह सुविधा दिसंबर 2026 के अंत तक शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए ईपीएफओ द्वारा टेस्टिंग चल रही है और उसको पूरा होते ही इसको पीएफ सदस्यों के लिए ओपन कर दिया जाएगा।
BHIM ऐप से ही निकाल पाएंगे पैसा
ईपीएफओ सदस्य यूपीआई के माध्यम से राशि निकालने की सुविधा तो शुरू कर दी जाएगी, लेकिन यह राशि केवल सरकारी BHIM ऐप से ही हो पाएगी। नई व्यवस्था के अनुसार EPFO सदस्य का UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर उसके UPI अकाउंट से लिंक किया जाएगा। इसके बाद सदस्य BHIM ऐप के जरिए अपने PF खाते का बैलेंस देख सकेंगे और पात्र रकम निकाल सकेंगे।
सुविधा में सिर्फ बैलेंस देखने का ही विकल्प नहीं होगा, बल्कि सदस्य यह भी जान सकेंगे कि उनके खाते में कितनी रकम निकासी के लिए उपलब्ध है और कितना पैसा खाते में बचाकर रखना जरूरी है। इससे कर्मचारियों को PF से जुड़ी जानकारी के लिए बार-बार EPFO पोर्टल पर जाने या क्लेम की लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत कम हो सकती है।
यूपीआई से पीएफ खाते से कितनी राशि निकाल पाएंगे
यूपीआई के माध्यम से पीएफ निकालने की सुविधा तो शुरू की जा रही है, लेकिन इसके लिए राशि निकालने के नियम भी बनाए गए है। सूत्रों के अनुसार शुरुआत में सदस्य अपने पात्र पीएफ बैलेंस का 75% तक पैसा निकाल सकेंगे। हालांकि, इस निकासी सीमा को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
19 नवंबर को हुई EPFO बोर्ड की बैठक में खाते में जरूरी न्यूनतम बैलेंस को 25% से घटाकर 10% करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। अगर यह बदलाव लागू होता है, तो PF सदस्यों के लिए निकासी की सीमा बढ़कर 90% तक हो सकती है। यानी पहले जहां खाते में 25% पैसा बचाकर रखना जरूरी था, वहीं नए प्रस्ताव के तहत सिर्फ 10% रकम रखनी पड़ सकती है।


