Rajasthan Roadways: राजस्थान राज्य परिवहन द्वारा जयपुर, अजमेर सहित 6 जिलों के बस यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए जयपुर से नंदगांव के बीच राजस्थान रोडवेज की सीधी बस सर्विस शुरू की गई है। यह बस राजधानी से 5 जिलों की बस कनेक्टिविटी मजबूत करने का काम करेगी। यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए राजस्थान राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई सीधी बस से अजमेर, पाली, जालौर, सिरोही, ब्यावर और जयपुर जिले के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
बता दें कि राजस्थान राज्य परिवहन विभाग के जयपुर डीपो द्वारा राजधानी जयपुर से सिरोही जिले के नंदगांव के बीच नई रोडवेज बस सर्विस शुरू की गई है। इस बस के शुरू होने से जालौर जिले के आहोर, बागरा, रामसीन, भीनमाल और सुंधा माता जी क्षेत्र के यात्रियों के साथ श्रद्धालुओं और गो-भक्तों को भी यात्रा में लाभ मिलेगा।
इस प्रकार रहेगा शेड्यूल और रूट
राजस्थान राज्य परिवहन द्वारा जयपुर और सिरोही जिले के नंदगांव के बीच शुरू की गई राजस्थान रोडवेज की सीधी बस जयपुर से सुबह 5:30 बजे नंदगांव के लिए रवाना होकर अजमेर, ब्यावर, बर, सोजत, पाली, साण्डेराव और तखतगढ़ के रास्ते आहोर, जालोर, बागरा, रामसीन, भीनमाल और सुंधा माता जी के रास्ते सिरोही जिले के नंदगांव पहुंचेगी।
वापसी में यह बस नंदगांव से जयपुर के लिए अगले दिन सुबह 5:30 बजे रवाना होगी। इस बस के शुरू होने से व्यापारी और नौकरीपेशा लोगों के साथ विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं को भी विशेष लाभ मिलेगा। इसके अलावा इस बस से प्रदेश के अजमेर, पाली, जालौर, सिरोही और ब्यावर जिले की राजधानी से बस कनेक्टिविटी मजबूत होगी।


