Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा प्रशासन में बड़ा फेरबदल तय, 2 महीने में रिटायर होंगे 3 बड़े आईएएस, गृह, वित्त सचिव, मुख्य सचिव तक की नियुक्ति

हरियाणा प्रशासन में बड़ा फेरबदल तय, 2 महीने में रिटायर होंगे 3 बड़े आईएएस, गृह, वित्त सचिव, मुख्य सचिव तक की नियुक्ति

IAS Officers Haryana : हरियाणा के प्रशासन में बड़ा बदलाव होने वाला है। यह बदलाव प्रदेश को चलाने में वाले अहम पदों में होन वाला है। अगले दो माह में गृह सचिव, वित्त सचिव से लेकर मुख्य सचिव तक में बदलाव होने वाला है। इसका मुख्य कारण अगले दो माह में प्रदेश के प्रमुख पदों पर बैठे हुए तीन आईएएस की सेवानिवृत है।

ऐसे में इनकी सेवानिवृत के तुरंत बाद ही इनकी जगह पर नए आईएएस की तैनाती होनी है। ऐसे में सरकार की तरफ से इनकी नियुक्ति को लेकर अभी से चर्चाएं चलनी शुरू हो गई है। हरियाणा के गृह एवं वित्त सचिव सुधीर राजपाल 30 नवंबर को सेवानिवृत होंगे। ऐसे में गृह एवं वित्त सचिव का पद अहम है और ऐसे में इस पद पर नए वरिष्ठ आईएएस की नियुक्ति होनी है। इसी प्रकार मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त है।

वहीं बात की जाए तो वित्त आयुक्त राजस्व डा. सुमिता मिश्रा का कार्यकाल अगले साल 31 जनवरी को समाप्त होगा। हालांकि राज्य सरकार की तरफ से कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की सेवा का विस्तार करने के लिए केंद्र सरकार को लिखा हुआ है, ऐसे में वहां से मंजूरी मिलती है या नहीं। इसके बाद ही तस्वीर क्लीयर होगी।

1990 बैच के आईएएस सुधीर राजपाल के पास प्रदेश के कई अहम पद है। उनके पास गृह, वित्त एवं योजना के अलावा जेल, आपराधिक जांच, पर्यावरण और न्याय प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी को संभाल रहे है। ऐसे में सरकार द्वारा उनकी सेवाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार को लिखा गया है।

हालांकि नायब सैनी सरकार द्वारा पहले प्रधान सचिव रहे अरुण गुप्ता की सेवानिवृत से पहले सेवा विस्तार के लिए लिखा था, लेकिन उनको विस्तार नहीं मिला था। इसके बाद सरकार ने उनकी सेवानिवृति के बाद उनको हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। ऐसे में सुधीर राजपाल को सेवा विस्तार पर भी संशय बना हुआ है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को मिल चुके है दो सेवा विस्तार

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के महत्वपूर्ण पदों को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा उनको दो बड़े सेवा विस्तार दिए जा चुके है। अब उनका कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में दो सेवा विस्तार मिलने के चलते अब नए मुख्य सचिव की चर्चाएं चल पड़ी है। हरियाणा पहले ही आईएएस अधिकारी की कमी को जूझ रहा है, इसके चलते हरियाणा सरकार ने केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर तैना चार वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों को वापस बुलाने का आग्रह कर रखा है।

हरियाणा में आईएएस अधिकारियों की कमी

हरियाणा में स्वीकृत 226 आइएएस पदों के मुकाबले महज 179 अधिकारी कार्यरत हैं। यानी 47 अधिकारियों की कमी है। तीन अधिकारियों के रिटायर होने के बाद यह कमी 50 आइएएस अधिकारियों की हो जाएगी। राज्य की ग्रेडेशन सूची के शीर्ष 20 अधिकारियों में से 10 केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। ऐसे में सेवानिवृत्तियों के साथ अधिकारियों की वापसी और नई नियुक्तियां सरकार के सामने बड़ी प्रशासनिक चुनौती होंगी।

अगले दो माह में सेवानिवृत होने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी

सुधीर राजपाल, गृह एवं वित्त सचिव — 30 नवंबर 2026

अनुराग रस्तोगी, मुख्य सचिव — 31 दिसंबर 2026

डा. सुमिता मिश्रा, वित्त आयुक्त राजस्व — 31 जनवरी 2027

अभिलक्ष लिखी, केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के सचिव — 30 नवंबर 2026

संजीव वर्मा, अंबाला मंडलायुक्त एवं आयुष महानिदेशक — 30 अप्रैल 2027

केंद्र से वापस बुलाए जाने वाले चार अधिकारी

वी उमाशंकर — 1993 बैच

डा. राकेश गुप्ता — 1997 बैच

नितिन यादव — 2000 बैच

विकास गुप्ता — 2001 बैच