Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रेवाड़ी से जयपुर और पुष्कर का सफर आसान करेगी हरियाणा रोडवेज, देखिए शेड्यूल

हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा रेवाड़ी से जयपुर और पुष्कर का सफर आसान बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज की सीधी बस सेवा चलाई जा रही है। हरियाणा रोडवेज की यह बस तीन राज्यों के बस यात्रियों का सफर आसान बनाएगी। रेवाड़ी से पुष्कर के बीच चल रही रोडवेज बस से हरियाणा राजस्थान और दिल्ली राज्य के बस यात्री सफर कर सकेंगे।

Haryana Roadways Schedule
Haryana Roadways Schedule

Haryana Roadways: हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा रेवाड़ी से जयपुर और पुष्कर का सफर आसान बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज की सीधी बस सेवा चलाई जा रही है। हरियाणा रोडवेज की यह बस तीन राज्यों के बस यात्रियों का सफर आसान बनाएगी। रेवाड़ी से पुष्कर के बीच चल रही रोडवेज बस से हरियाणा राजस्थान और दिल्ली राज्य के बस यात्री सफर कर सकेंगे। हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार यह सुपरफास्ट बस रेवाड़ी से चलकर धौला-कुआ, ईफ्फको-चौक, धारूहेड़ा, बावल, बहरोड़, कोटपुतली, दूदू, किशनगढ़ और अजमेर होते हुए पुष्कर तक का सफर तय करेगी। इस बस से पुष्कर घूमने वाले पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।

रेवाड़ी से पुष्कर के बीच इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई हरियाणा रोडवेज सुपरफास्ट बस रेवाड़ी बस स्टैंड से पुष्कर के लिए सुबह 5:00 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह बस दिल्ली काले खां से सुबह 7:40 बजे, बावल से सुबह 9:40 बजे, जयपुर से दोपहर 2:20 बजे और अजमेर से शाम 4:30 बजे चलकर पुष्कर शाम 5:20 पर आगमन करेगी।

वापसी में इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

हरियाणा रोडवेज की सुपरफास्ट रेवाड़ी के लिए पुष्कर से सुबह 3:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह बस अजमेर से सुबह 4:00 बजे, जयपुर से सुबह 7:40 बजे और दिल्ली धौला कुआँ से होते हुए दोपहर 1:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इस बस के शुरू होने से राजस्थान प्रदेश के जयपुर और अजमेर जिले के बस यात्रियों का दिल्ली का सफर भी आसान हो जाएगा। वहीं दिल्ली से जयपुर की यात्रा करने वाली बस यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। इस बस की समय सारणी और रूट के बारे में अधिक जानकारी के लिए हरियाणा रोडवेज की ऑफिशल वेबसाइट https://timetable.hrtransport.org पर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।