Rising Stars Asia Cup 2026: भारतीय ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इस समय सबसे अधिक किसी बल्लेबाज से दर्शकों को अपेक्षाएं होती हैं, तो वह वैभव सूर्यवंशी ही मिलेगा। वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को देखने के लिए पूरी दुनिया से क्रिकेट प्रेमी क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचते हैं। लेकिन पिछले दो मैचों में वैभव ने क्रिकेट प्रशंसकों को पूरी तरह से निराश किया है।
ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि कहीं भारत का यह लिटिल स्टार अपेक्षाओं के बोझ के नीचे दब तो नहीं गया है। वैभव के लगातार कम स्कोर पर आउट होने से भारतीय क्रिकेट बोर्ड के लिए भी अब चिंता का विषय बन गया है। बता दें कि राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत के हुए दो मैच में वैभव बल्लेबाज के रूप में फ्लॉप नजर आए हैं।
राइजिंग स्टार्स एशिया कप में अब तक रहे फ्लॉप
वैभव सूर्यवंशी राइजिंग स्टार्स एशिया कप में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनर बल्लेबाज के रूप में मैदान में उतरते हैं। भारत ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में दो मुकाबले खेले हैं। पहले मुकाबले में नेपाल को भारत ने 306 से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की थी। हालांकि, इस मैच में वैभव सूर्यवंशी कोई बड़ा कारनामा नहीं कर सके। नेपाल जैसी कमजोर टीम के सामने सूर्यवंशी ने 32 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हो गए थे।
राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के साथ हुआ। इस मैच में सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचे थे। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 314 रन का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करने ओपनर बल्लेबाज के रूप में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा भारतीय टीम की तरफ से मैदान में उतरे थे। इस मैच में भी वैभव सूर्यवंशी मात्र 11 रन के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
इस मैच में भारत को पाकिस्तान के हाथों 48 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में घरेलू क्रिकेट खेलते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ मात्र 18 रन ही बना पाए। लगातार तीन मैचों (एक घरेलू और दो इंटरनेशनल मैच) में वैभव सूर्यवंशी के फ्लॉप रहने के बाद क्रिकेट प्रशंसक अब वैभव की बल्लेबाजी पर लगातार बढ़ रही अपेक्षाओं का असर पड़ने की बात कर रहे हैं।


