Rajasthan High Court Group D Recruitment : राजस्थान हाईकोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती को लेकर अभ्यार्थियों का इंतजार लंबा हो गया है। भर्ती की प्रक्रिया को चले हुए सात साल हो गए है, लेकिन अभी तक भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी। वर्ष 2019 में 3678 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करवाई गई थी। उस समय सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों से 150 रुपए तथा अन्य वर्गों से 100 रुपए आवेदन शुल्क लिया गया था। अभ्यर्थी लंबे समय तक परीक्षा का इंतजार करते रहे. लेकिन 9 जनवरी 2025 को हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी।
इसके बाद 9 जून 2025 को हाईकोर्ट ने 5670 पदों पर नई भर्ती की विज्ञप्ति जारी की। इसमें सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 600 रुपए तथा अन्य वर्गों के लिए 550 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया। आवेदन प्रक्रिया 27 जून से 26 जुलाई 2025 तक चली। हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन कर परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन प्रक्रिया पूरी होने के लंबे समय बाद भी परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती के लिए दो बार आवेदन शुल्क जमा करवाने के बावजूद परीक्षा आयोजन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। परीक्षा तिथि के संबंध में जानकारी मांगने पर उन्हें वेबसाइट समय-समय पर चेक करने की सलाह दी जाती है। इससे अभ्यर्थियों में असमंजस और नाराजगी बढ़ रही है। अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट प्रशासन से परीक्षा तिथि घोषित कर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की है।
दो बार आवेदन, अब तक परीक्षा का इंतजार
2019 में भर्ती: 3678 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे।
पहली बार फीसः सामान्य-ओबीसी के लिए 150 रुपए और अन्य वर्गों के लिए 100 रुपए।
9 जनवरी 2025: पुरानी भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई।
9 जून 2025: 5670 पदों पर नई भर्ती विज्ञप्ति जारी हुई।
दूसरी बार फीसः तामान्य ओबीसी के लिए 600 रुपए और अन्य वर्गों के लिए 550 रुपए।
आवेदन अवधिः 27 जून से 26 जुलाई
अभ्यर्थियों की पीड़ा
वो बार आवेदन शुल्क जमा करने और वर्षों इंतजार करने के बावजूद परीक्षा की तारीख स्पष्ट नहीं है। कई अभ्यर्थी ओवरएज व अन्य पात्रता से बाहर हो रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी परीक्षा तिथि घोषित नहीं हुई। अभ्यर्थी लगातार परीक्षा कार्यक्रम जारी करने की मांग कर रहे हैं।


