Train Route Change : राजस्थान व एमपी के रेल मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है, क्योंकि 15 दिन तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहने वाला है और निर्माण कार्य चलने के चलते कई ट्रेन बदले हुए मार्ग से संचालित होगी। ऐसे में यात्रियों को इन दिनों परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कोटा स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर विकास कार्य किया जा रहा है।
इस कार्य के लिए 23 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक 15 दिनों का ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते रेलवे की ओर से जोधपुर-भोपाल-जोधपुर रेलसेवा का मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेल सेवाएं परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी तथा कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर अस्थायी ठहराव करेंगी।
गाड़ी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 23 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक भोपाल से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग सोगरिया-कोटा सी केबिन-गुरला होकर संचालित होगी। इस दौरान रेलसेवा का सोगरिया स्टेशन पर रात्रि 2.10 बजे आगमन एवं 2.20 बजे प्रस्थान होगा।
गाड़ी संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस रेलसेवा 23 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक जोधपुर से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग गुरला-कोटा सी केबिन-सोगरिया होकर संचालित होगी। इस दौरान रेलसेवा का सोगरिया स्टेशन पर रात्रि 23.30 बजे आगमन एवं 23.40 बजे प्रस्थान होगा। रेलवे विभाग की तरफ से इसके लिए नोटिस जारी कर दिया है। ऐसे में यात्रियों को इस रूट पर चलने से पहले रेलवे ऐप व वेबसाइट पर ट्रेनों का शेड्यूल जरूर देख ले, नहीं तो अचानक ही पता चलने पर परेशानी में पड़ सकते है।


