Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बीकानेर, लालगढ़, कोलायत, नाल और गजनेर के यात्रियों के लिए खुशखबरी, 3 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

बीकानेर, लालगढ़, कोलायत, नाल और गजनेर के यात्रियों के लिए खुशखबरी, 3 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

Unreserved Special Train : रेलवे विभाग ने राजस्थान में होने वाले कपिल मुनि मेले को लेकर श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। रेलवे की ओर से कोलायत में 24 नवंबर को आयोजित होने वाले कपिल मुनि मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ के मध्य 3 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

इसमें गाड़ी संख्या 04733 लालगढ कोलायत अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 23 एवं 24 नवंबर को (02 ट्रिप) लालगढ़ से 16.00 बजे रवाना होकर 17.10 बजे कोलायत पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04734 कोलायत लालगढ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 23 एवं 24 नवंबर को (02 बजे रवाना होकर 19.15 बजे ट्रिप) कोलायत से 18.15 लालगढ़ पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में नाल हॉल्ट एवं गजनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 04739 लालगढ़-कोलायत अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 24 नवंबर को (1 ट्रिप) लालगढ़ से 5.35 बजे रवाना होकर 6.50 बजे कोलायत पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04740 कोलायत लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24 नवंबर को (1 ट्रिप) कोलायत से 7.20 बजे रवाना होकर 8.15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नाल हॉल्ट एवं गजनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04741 लालगढ कोलायत अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 24 नवंबर को (1 ट्रिप) लालगढ़ से 10.50 बजे रवाना होकर 12.00 बजे कोलायत पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04742 कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24 नवंबर को (1 ट्रिप) कोलायत से 12.40 बजे रवाना होकर 13.40 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नाल हॉल्ट एवं गजनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।