Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
भीलवाड़ा

भाजपा ने बूथ 100 पर जन सम्पर्क अभियान का आगाज किया 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

जनता ने कांग्रेस सरकार की नाकामियों के विरुद्ध मिस कॉल किया।

आसींद/ नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ संख्या 100 के जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत महा अभियान का आगाज किया।
पार्षद अनिल सिंह तंवर ने बताया कि भाजपा प्रदेश एवं जिला निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर घर संपर्क किया गया एवं वर्तमान कांग्रेस सरकार के 4 साल के भ्रष्ट कार्यकाल को आमजन को बताया एवं आमजन द्वारा नगर पालिका आसीन्द में अधिशासी अधिकारी नहीं होने एवं अन्य जन समस्यओं से आमजन को हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हुई एवं टोल फ्री नंबर 8140 200 200 पर भी आमजन ने प्रदेश की कांग्रेस सरकर के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त कर मिस कॉल किया। इस अवसर पर बीजेपी के कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष पवन सिंह तंवर, फौजमल गुर्जर, युवा मोर्चा महामंत्री महावीर साहू, ओबीसी मोर्चा महामंत्री महावीर कुमार साहू सिकंदर सिंह डूंगर सिंह राजेंद्र सिंह राजकुमार खटीक विजेंद्र सिंह हस्तीमल सेन दुर्गेश सिंह कान सिंह शेर सिंह, महावीर गुर्जर, महावीर लोहार, ईश्वरलाल सांवरमल गुर्जर राजू गुर्जर आदि कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।