New Industrial Project Bihar: बिहार सरकार द्वारा राज्य में लगातार औद्योगिक विकास को रफ्तार दी जा रहा है। राज्य का पलायन रोकने के लिए सम्राट सरकार द्वारा लगातार नए उद्योगों की स्थापना की जा रहा है। इस दिशा में बिहार सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार के द्वारा 33 औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करने की मंजूरी दी गई है। इन इकाइयों को मुख्य रूप से कुमार बाग, सिकंदरपुर, पाटलिपुत्र, फतुहा, बरियारपुर, औरंगाबाद और नवानगर सहित बिहार राज्य में कई जगहों पर स्थापित किया जाएगा।
लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार
बिहार में नई कंपनियां स्थापित होने से लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बिहार की बेरोजगारी काफी हद तक दूर होगी। यहां पर खाद्य प्रसंस्करण से लेकर टेक्सटाइल और गारमेंट निर्माण तक उद्योग लगाया जाएगा। बिहार सरकार द्वारा नए उद्योग विकसित करने हेतु जमीन आवंटित करने की मंजूरी दे दी गई है। सरकार द्वारा इस परियोजना के तहत 915.52 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
64.23 एकड़ जमीन को मिली मंजूरी
उद्योग विभाग के द्वारा बियाडा की परियोजना समाज शोध समिति की बैठक में फैसले के तहत औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए 64.23 एकड़ जमीन को मंजूरी दी गई है। बता दें कि कई औद्योगिक भूखंडों पर एक से अधिक आवेदन मिले थे, जिनकी समीक्षा करने के बाद ही चयन किया गया। जिन जमीनों का औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए चयन किया गया है जल्दी उसे पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यहां पर खाद्य प्रसंस्करण, टेक्सटाइल और गारमेंट निर्माण मुख्य रूप से किया जाएगा इसके अलावा पाइप फोम और बैग बनाने की इकाइयां भी स्थापित की जाएगी।सरकार के इस कदम से बिहार के युवाओं को काफी फायदा होगा और काफी हद तक बेरोजगारी दूर होगी।


